scriptमहेश नवमी पर हुआ सेवा कार्य | Service work done on Mahesh Navami | Patrika News
बैंगलोर

महेश नवमी पर हुआ सेवा कार्य

शुरुआत रुद्राभिषेक से

बैंगलोरJun 20, 2021 / 02:40 pm

Yogesh Sharma

महेश नवमी पर हुआ सेवा कार्य

महेश नवमी पर हुआ सेवा कार्य

बेंगलूरु. माहेश्वरी समाज के वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर शनिवार को रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी सभा के सहकोषाध्यक्ष राजगोपाल मर्दा ने पत्नी चंद्रकला मर्दा के साथ रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न किया। पंडित बद्रीप्रसाद एवं अन्य विप्रजनों ने भगवान महेश की वंदना और आरती के साथ रुद्राभिषेक विधि-विधान से संपन्न कराया।
माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष निर्मलकुमार तापडिय़ा, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष कांता काबरा, माहेश्वरी युवा संघ के अध्यक्ष अरविन्द लोया, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष भगवानदास बल्दवा, माहेश्वरी फाउंडेशन के चेयरमैन राजगोपाल भूतड़ा, माहेश्वरी सौहार्द क्रेडिट को-ऑपरेटिव लिमिटेड अध्यक्ष नन्दकिशर मालू, बेंगलूरु-मैसूर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष देवकीनंदन डागा एवं कर्नाटक गोवा प्रदेश माहेश्वरी सभा के सहसचिव नन्दकिशोर दरक ने दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान महेश का जयघोष किया।
इस अवसर पर माहेश्वरी सभा ने गांधी ओल्ड ऐज होम, गीता आश्रम, अमृता शिशु निवास एवं वल्लभ निकेतन आश्रम में अनाथ बच्चों एवं वृद्ध लोगों में राशन सामग्री का वितरण किया। रामचंद्रपुरम की 100 आशा कार्यकर्ताओं को राशन सामग्री दी गई। इस अवसर पर ओकलीपुरक पार्षद शिवप्रकाश भी उपस्थित थे। अध्यक्ष निर्मलकुमार तापडिय़ा ने 5154 वें वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर सभी समाज बंधुओ को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि दो माह से माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी युवा संघ द्वारा संचालित कोविड वार रूम में डॉ. दिनेश सोमानी, डॉ. प्रवीण काबरा, डॉ. सागर भट्टड़, डॉ. प्रेरणा जे भट्टड़, डॉ. संजना लाहोटी, डॉ. शोभा कासट ने समाज के कोविड मरीजों को ऑनलाइन परामर्श सेवाएं देकर उनको लाभान्वित किया। महेश नवमी पर उनके इस सेवा कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदानकर सम्मानित किया गया।

Home / Bangalore / महेश नवमी पर हुआ सेवा कार्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो