scriptगृहमंत्री पाटिल के बयान पर बिफरीं शोभा करंदलाजे | Shobha Karandlaje on Home Minister Patil's statement | Patrika News
बैंगलोर

गृहमंत्री पाटिल के बयान पर बिफरीं शोभा करंदलाजे

जेएसडब्लू को भूमि आवंटन के मामले को लेकर गृहमंत्री एमबी पाटिल के बयान पर आपत्ति दर्ज करते हुए प्रदेश भाजपा की महासचिव शोभा करंदलाजे ने पाटिल को चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार के कार्यकाल में जेएसडब्लू को 3६६७ एकड़ भूमि आवंटन की भूल हुई है तो कांग्रेस व जद-एस गठबंधन सरकार को इस भूल को सुधारने के लिए कंपनी से यह भूमि वापस लेने का साहस जुटाना चाहिए।

बैंगलोरJun 16, 2019 / 11:13 pm

शंकर शर्मा

गृहमंत्री पाटिल के बयान पर बिफरीं शोभा करंदलाजे

गृहमंत्री पाटिल के बयान पर बिफरीं शोभा करंदलाजे

बेेंगलूरु. जेएसडब्लू को भूमि आवंटन के मामले को लेकर गृहमंत्री एमबी पाटिल के बयान पर आपत्ति दर्ज करते हुए प्रदेश भाजपा की महासचिव शोभा करंदलाजे ने पाटिल को चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार के कार्यकाल में जेएसडब्लू को 3६६७ एकड़ भूमि आवंटन की भूल हुई है तो कांग्रेस व जद-एस गठबंधन सरकार को इस भूल को सुधारने के लिए कंपनी से यह भूमि वापस लेने का साहस जुटाना चाहिए।


गृहमंत्री को कानून का पर्याप्त ज्ञान नहीं है। वास्तवता यह है कि भाजपा सरकार ने जेएसडब्लू को भूमि बेची नहीं केवल पट्टे पर दी है। उधर, गृहमंत्री पाटिल ने जेएसडब्लू कंपनी को भूमि के आवंटन को भाजपा की राजनीति को घातक बताते हुए कहा कि अगर हम ऐसे मामलों को लेकर राजनीति करते रहेंगे तो राज्य में कोई उद्यमी निवेश के लिए आगे नहीं आएगा।


इसके परिणाम स्वरूप राज्य का औद्योगिक विकास ठप होगा। इसलिए हमें ऐसे मामलों को दलगत राजनीति से ऊपर रखना होगा। भाजपा के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं होने के कारण भाजपा इस मामले को लेकर लोगों को भ्रमित कर रही है।

खेतों में जंगली हाथियों का बवाल
मंड्या. मलवल्ली तहसील में शुक्रवार रात जंगली हाथियों ने एक किसान के खेत में रागी व केले की फसल तहस नहस कर बर्बाद कर दिया। बेडरहल्ली गांव निवासी बसुराज किसान के खेत में शुक्रवार रात को जंगली हाथियों के झुंड ने उनके केले व रागी के खेत में घुसकर फसल को तहस-नहस कर दिया।

करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है। शनिवार सुबह किसानों को हाथियों आने का पता चलने पर पटाखे फोडक़र वापस खदेड़ा। अधिकारियों ने किसान बसुराज से मुलाकात कर फसल का मुआवजा देना का भरोसा दिया।

Home / Bangalore / गृहमंत्री पाटिल के बयान पर बिफरीं शोभा करंदलाजे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो