scriptसिद्धू ने वाल्मीकि समुदाय का किया अपमान: येड्डियूरप्पा | Sidhu insults the Valmiki community: Yeddyurappa | Patrika News
बैंगलोर

सिद्धू ने वाल्मीकि समुदाय का किया अपमान: येड्डियूरप्पा

सिद्धरामय्या को अपने शब्दों पर ध्यान देने की सलाह

बैंगलोरOct 25, 2018 / 09:15 pm

Rajendra Vyas

yeddi

सिद्धू ने वाल्मीकि समुदाय का किया अपमान: येड्डियूरप्पा

जमखंडी में भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कुलकर्णी के पक्ष में चुनाव प्रचार
हुब्बल्ली. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या पर वाल्मीकि समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बी श्रीरामुलू को 420 कहने से केवल उनका नहीं, पूरे वाल्मीकि समुदाय का अपमान हुआ है।
जमखंडी में पार्टी के प्रत्याशी श्रीकांत कुलकर्णी के पक्ष में चुनाव प्रचार के जाते समय हुब्बल्ली रुके येड्डियूरप्पा ने संवाददाताओं से बातचीत में सिद्धरामय्या को सलाह दी कि उन्हें अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके शब्द मुख्यमंत्री जैसे पद पर रहे व्यक्ति को शोभा नहीं देते। लोकसभा के तीनों उपचुनाव में पार्टी की जीत का दावा करते हुए येड्डियूरप्पा ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे यह तो बताएं कि उनका प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन है। उन्होंने कहा कि हर एक सर्वे में यह बताया जा रहा है कि अगले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही होंगे। नवम्बर में राज्य में होने जा रहे उपचुनाव में भी इसकी पुष्टि हो जाएगी। परिसदन में येड्डियूरप्पा के स्वागत के लिए भाजपा का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था। प्रदेश अध्यक्ष के फीके स्वागत को देखते हुए इस बात की चर्चा रही कि प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टी में असंतोष है। हालांकि येड्डियूरप्पा ने इसकी वजह यह बताई कि उनके दौरे का कार्यक्रम अंतिम क्षणों में बना।
महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई
इलकल(बागलकोट). बागलकोट जिला पंचायत सभा भवन में जिला प्रशासन, जिला पंचायत, समाज कल्याण विभाग की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस मौके पर वाल्मीकि के भावचित्र पर पुष्प अर्पित किएगए। जिला आयुक्त के.जी.शांताराम ने वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान दार्शनिक थे। रामायण की रचना करके सभी को मार्गदर्शन किया। समारोह में जिला पंचायत मुख्य कार्यवाहक गंगूबाई मानकर, पुलिस अधीक्षक सी.बी.रीष्यंत, वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष राजू नायकर, समाज कल्याण विभाग अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Home / Bangalore / सिद्धू ने वाल्मीकि समुदाय का किया अपमान: येड्डियूरप्पा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो