scriptवीरशैव लिंगायत समुदाय को कांग्रेस ने दिया धोखा: येड्डि | State BJP president's controversial statement | Patrika News
बैंगलोर

वीरशैव लिंगायत समुदाय को कांग्रेस ने दिया धोखा: येड्डि

चुनाव प्रचार में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का विवादास्पद बयान

बैंगलोरMay 17, 2019 / 07:03 pm

Rajendra Vyas

politics

वीरशैव लिंगायत समुदाय को कांग्रेस ने दिया धोखा: येड्डि

बेंगलूरु. कांग्रेस ने वीरेंद्र पाटिल समेत कई वीरशैव लिंगायत समुदाय के नेताओं के साथ धोखाधड़ी की है। ऐसी कांग्रेस को इस समुदाय के वोट मांगने का अधिकार नहीं है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने यह बात कही।
उन्होंने हुब्बली में गुरुवार को कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने वीरशैव समुदाय के वीरेंद्र पाटिल को अपमानित करते हुए किस तरह से मुख्यमंत्री पद से हटाया था। इस बात को यह समुदाय नहीं भूला है। राज्य के किसी भी कांग्रेस नेता के पास इस सवाल का जवाब नहीं है कि कांग्रेस ने वीरेंद्र पाटिल को क्यों मुख्यमंत्री पद से हटाया? आज यही कांग्रेस के नेता चिंचोली तथा कुंदगोल विधानसभा क्षेत्रों में वीरशैव लिंगायत समुदाय से मतों की याचना कर रहें है। इससे बड़ा पाखंड और क्या हो सकता है? एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चिंचोली तथा कुंदगोल विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के नेताओं को अभी से हार का अहसास हो रहा है इसलिए इन दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस के नेता यहां करोड़ो रुपए खर्च कर रहें है। लेकिन इन दोनों क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत निश्चित है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आम चुनाव के परिणामों के पश्चात राज्य की राजनीति में व्यापक फेरबदल होंगे। ऐसे में राज्य की गठबंधन सरकार का पतन तय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो