scriptकर्नाटक में छात्रों ने महिला शिक्षक को निवास निर्मित कर दिया | students build house for their teacher in Karnataka | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक में छात्रों ने महिला शिक्षक को निवास निर्मित कर दिया

संघ के सभी पदाधिकारियों ने रुपए जमा किए और केवल तीन माह में 10 लाख रुपए खर्च कर परिमला के लिए भव्य मकान निर्मित कर दिया।

बैंगलोरSep 10, 2020 / 06:13 pm

Nikhil Kumar

Teachers Day 2020 : ये हैं प्रदेश के 10 टीचर जिन्होंने बदली समाज की दिशा

Teachers Day 2020 : ये हैं प्रदेश के 10 टीचर जिन्होंने बदली समाज की दिशा

बेंगलूरु. बल्लारी की एक निजी स्कूल के पुराने छात्रों ने सेवा निवृत्त महिला शिक्षक के लिए 10 लाख रुपए खर्च कर एक भव्य निवास निर्मित कर दिया। राम नगर निवासी परिमला (65) नामक शिक्षक ने सिरुगुप्पा स्थित एक अंग्रेजी स्कूल में 24 साल तक बच्चों को पढाया था।

परिमला के माता-पिता बचपन में स्वर्गवास हो गए थे। परिमाल का विवाह भी नहीं हुआ था। सेवा निवृत्त होने के बाद वह बल्लारी के राम नगर में अपने एक भूखन्ड में झोंंपडी बनाकर रहने लगी थी। इस स्कूल के पुराने छात्रों ने मिलकर एक संघ बनाया था। इस संघ के जरिए हर माह गुरु वन्दना कार्यक्रम आयोजित किया जाता था। इस कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का सम्मान, विभिन्न क्षेत्रों में सेवा और योगदान देने वालों का सम्मान, गरीब छात्रों की सहायता की जाती थी। इस संघ को सूचना मिली कि उनकी शिक्षक परिमला कच्ची झोंपडी में रहती है।

संघ के सभी पदाधिकारियों ने रुपए जमा किए और केवल तीन माह में 10 लाख रुपए खर्च कर परिमला के लिए भव्य मकान निर्मित कर दिया। इस संघ में हजारों सदस्य है। इस स्कूल में शिक्षा प्राप्त किए छात्र आज बडे पदों पर कार्यरत है और कुछ छात्र विदेश में काम कर रहे है। परिमला ने बताया कि उसके छात्रों ने उसके लिए आवास निर्मित कर श्रेष्ठ कार्य किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो