scriptस्वास्थ्य मंत्री ने लॉन्च की मैत्री मेंस्ट्रुअल कप योजना | Sudhakar launches 'Maitri Menstrual Cup' scheme | Patrika News
बैंगलोर

स्वास्थ्य मंत्री ने लॉन्च की मैत्री मेंस्ट्रुअल कप योजना

– चामराजनगर और दक्षिण कन्नड़ जिले से हुई शुरूआत

बैंगलोरJul 07, 2022 / 08:26 pm

Nikhil Kumar

स्वास्थ्य मंत्री ने लॉन्च की मैत्री मेंस्ट्रुअल कप योजना

स्वास्थ्य मंत्री ने लॉन्च की मैत्री मेंस्ट्रुअल कप योजना

चामराजनगर. स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने बुधवार को कहा कि प्रदेश सरकार सभी किशोरियों को मासिक धर्म कप मुफ्त देना चाहती है। चामराजनगर और दक्षिण कन्नड़ जिले से प्रायोगिक तौर पर इसकी शुरुआत हुई है। योजना की सफलता के अनुसार इसे पूरे राज्य में विस्तारित किया जाएगा। प्रयोग के लिए सरकार ने ऐसे जिले चुने हैं, जिसमें आदिवासी समुदाय की प्रधानता है।

वे चामराजनगर जिले के बीआर हिल्स स्थित विवेकानंद गिरिजन कल्याण केंद्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से Maitri Menstrual Cup योजना के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी भी 70 फीसदी से अधिक महिलाएं इसके बारे में बोलने से हिचकिचाती हैं। इसे एक सामाजिक वर्जना के रूप में देखा जाता है। युवा लड़कियों को इस वर्जना को तोडऩा चाहिए और अपने परिवार और दोस्तों से इस बारे में बात करने में संकोच नहीं करना चाहिए।

पर्यावरण के अनुकूल
मंत्री ने बताया कि आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले सैनिटरी पैड में प्लास्टिक होता है, जिसके निस्तारण में वर्षों लग जाते हैं। मैत्री योजना के तहत वितरित मेंस्ट्रुअल कप पर्यावरण के अनुकूल हैं। प्रत्येक कप का उपयोग लगभग 8-10 वर्षों तक किया जा सकता है। इससे लागत भी बचेगी।

आदिवासी सोलिगा समुदाय को प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि नर्सों की भर्ती में आदिवासी सोलिगा समुदाय के लिए विशेष वरीयता या आरक्षण सुनिश्चित करने के उपाय किए जाएंगे। आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में भी इस समुदाय को प्राथमिकता देंगे।

नए अस्पताल को मंजूरी
मंत्री ने कहा कि येलंदुरु तालुक के लिए एक नया अस्पताल स्वीकृत किया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। जिले के दो अस्पतालों को डायलिसिस मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रभारी मंत्री वी. सोमण्णा, विधायक एन महेश, अभिनेत्री अमृता अयंगर, क्रिकेट खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति आदि भी उपस्थित थे।

Home / Bangalore / स्वास्थ्य मंत्री ने लॉन्च की मैत्री मेंस्ट्रुअल कप योजना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो