टैंपो ने दो साल के बच्चे को कुचला
बैंगलोरPublished: Nov 10, 2018 09:20:29 pm
आरोपी चालक गिरफ्तार, टैंपो जब्त
टैंपो ने दो साल के बच्चे को कुचला
पीछेे हटाया था चालक ने टेंपो को
बेंगलूरु. ह्वाइटफील्ड पुलिस थानांतर्गत शुक्रवार दोपहर टेंपो को पीछे मोडऩे के प्रयास में दो साल का बच्चा कुचल गया। पुलिस के अनुसार वरतूर के कृष्णप्पा ले आउट में एक निर्माणाधीन भवन का काम चल रहा है। लॉरी में निर्माण सामाग्री मंगवाई गई थी। वहां टेंपो खड़ा था। लॉरी चलक के कहने पर टेंंपो चालक ने टेंपो को पीछेे हटाया, तभी वहां खेल रहा दो साल का बच्चा महांतेश अैंपो तले कुचल गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर टैंपो जब्त कर लिया। महांतेश कलबुर्गी जिले के नागेश का पुत्र था। नागेश पत्नी के साथ वहीं एक शेड में रहता है। काम करते समय उसने बच्चे को खेलने के लिए छोड़ा था।
राहगीर की मौत
देवनहल्ली के करीब एक कार ने राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राहगीर की पहचान सिंगनाहल्ली के दिनेश (38) के तौर पर की गई है। वह केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में काम करता था। वह गुरुवार रात काम खत्म कर देवनहल्ली पहुंचा। घर जाने के लिए सड़क पार करते समय एक कार ने उसे टक्कर मारदी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत होगई। कार भी एक सड़क विभाजक से टकरा गई और कार चालक तिम्मेगौड़ा (35) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई गई है। देवनहल्ली पुलिस जांच कर रही है।