scriptतेयुप राजराजेश्वरीनगर टीम ने ली शपथ | Teyup Rajarajeshwarinagar team took oath | Patrika News
बैंगलोर

तेयुप राजराजेश्वरीनगर टीम ने ली शपथ

साध्वी कंचनप्रभा का सान्निध्य

बैंगलोरJul 20, 2021 / 12:58 pm

Santosh kumar Pandey

teyup2007_1.jpg
बेंगलूरु. तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरी नगर का दायित्व बोध ग्रहण समारोह तेरापंथ भवन में साध्वी कंचनप्रभा ठाणा – 5 के सान्निध्य में आयोजित हुआ। दिनेश मरोठी ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया।

नरेश बांठिया ने स्वागत किया। तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरी नगर के सत्र 2021-22 के नव मनोनीत अध्यक्ष सुशील भंसाली ने अध्यक्ष पद की गोपनीयता की शपथ ली। बाद में भंसाली ने अपने मंत्रिमंडल में अमित नौलखा को उपाध्यक्ष प्रथम, धर्मेश नाहर को उपाध्यक्ष द्वितीय, विकास छाजेड़ को मंत्री, बरूण पटावरी को सह मंत्री प्रथम, सरल पटावरी को सह मंत्री द्वितीय, देवेन्द्र नाहटा को कोषाध्यक्ष, राकेश दुगड़ को संगठन मंत्री के रूप में चयनित किया।
भंसाली ने कहा कि युवाओं को नशामुक्त रहने की प्रेरणा देते हुए सामायिक साधक, तपोयज्ञ, जैन संस्कार विधि आदि विविध आयाम से संगठन के सदस्यों के आध्यात्मिक विकास का प्रयास किया जाएगा।
साध्वी कंचनप्रभा ने खूब काम करने और संघ की सेवा करने की प्रेरणा दी।
विमल कटारिया ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए किसी को जोडऩे की बजाय खुद को जुडक़र कार्य करने से संगठन मजबूत होता है।
राजराजेश्वरी नगर तेरापंथ सभा, ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज डागा, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष सरोज बैद, नवमनोनीत अध्यक्ष लता बाफना, सुमन पटावरी, उपासिका एवं प्रेक्षाध्यान प्रशिक्षिका उर्मिला सुराणा, कंचन छाजेड़ आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष देवेन्द्र नाहटा ने किया। मंत्री विकास छाजेड़ ने धन्यवाद दिया।

Home / Bangalore / तेयुप राजराजेश्वरीनगर टीम ने ली शपथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो