scriptकर्नाटक चुनाव : इन नेताओं का जलवा बरकरार | The leaders of these leaders remain alert | Patrika News
बैंगलोर

कर्नाटक चुनाव : इन नेताओं का जलवा बरकरार

शिवकुमार-कुमारस्वामी जीते

बैंगलोरMay 16, 2018 / 06:40 pm

Ram Naresh Gautam

cong-jds
रामनगर. ऊर्जा मंत्री डी.के.शिवकुमार ने कनकपुर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनता दल (ध) के नारायण गौड़ा को 79,909 मतों से हराया। शिवकुमार को 127,552 मत मिले तो जद (ध) के नारायण गौड़ा को 47,663 मत प्राप्त हुए यहां भाजपा की प्रत्याशी नंदिनी गौड़ा को महज 6 500 मत मिले। जिले की मागड़ी, रामनगर तथा चन्नपट्टण्ण में जनता दल (ध) प्रत्याशी की जीत हुई है। यहां रामनगर तथा चन्नपट्टण्ण दोनों क्षेत्रों में प्रदेश जनता दल (ध) के अध्यक्ष एच. डी. कुमारस्वामी ने जीत हासिल की है। इन दोनों में एक सीट से कुमारस्वामी को त्यागपत्र देना होगा।मागड़ी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी एच.सी.बालकृष्णा को जनता दल (ध) के प्रत्याशी ए.मंजुनाथ ने 51,425 मतों से हराया है। रामनगर विधानसभा क्षेत्र में एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस के प्रत्याशी इकबाल हुसैन को 22,289 मतों से हराया है। चन्नपट्टण में कुमारस्वामी ने भाजपा के सी.पी.योगेश्वर को 21,530 मतों से हराया है।
हासन में जद (ध) का दबदबा
हासन. जिले की 7 सीटों में से जनता दल (ध) को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई है। हासन शहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी प्रीतम गौड़ा की जीत से 19 वर्ष के अंतराल के बाद हासन जिले में भाजपा को पहली सफलता मिली है। जिले में श्रवणबेलगोला क्षेत्र में जद (ध) के सीएन बालकृष्णा, अरसीकेरे में शंकरलिंगे गौड़ा, बेलूर में लिंगेश, होलेनरसीपुर में एच.डी.रेवण्णा, अरकलगुड में ए.टी.रामस्वामी ने जीत हासिल की है।
मण्ड्या : सभी सीटों पर जद (ध) की जीत
मण्ड्या. जिले की सातों सीटों पर जनता दल (ध) ने जीत हासिल की है। श्रीरंगपट्टण से रवींद्र श्रीकंठय्या, मेलुकोटे से सांसद सी.एस.पुट्टराजू, केआरपेट से केसी नारायण गौड़ा, नागमंगला से सुरेश गौडा, मंडया से एम.श्रीनिवास, मलवल्ली से डॉ.के.अन्नदानी तथा मद्दूर में डी.सी. तम्मण्णा ने जीत हासिल की है। पूर्व मंत्री अंबरीश की निष्क्रियता कांग्रेस को महंगी साबित हुई और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।
तटीय कर्नाटक में भाजपा का परचम
मेंगलूरु. भाजपा ने तटीय कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ तथा उडुपी जिलों की 21 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की है। वर्ष 2013 के चुनाव में यहां 13 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस को इस बार केवल 3 सीटें मिली हैं। जनता दल (ध) का तटीय कर्नाटक में खाता नहीं खुला। मेंगलूरु क्षेत्र में कांग्रेस के मंत्री यूटी खादर जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी संतोषकुमार पर 19,739 मतों के अंतर से हराया है। पिछले चुनाव में खादर को 30 हजार मत से जीत हासिल हुई थी। उडुपी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी रघुपति भट ने कांग्रेस के मंत्री रहे प्रमोद मध्वराज पर 12 हजार मतों से जीत हासिल की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो