scriptसफलता से ज्‍यादा महत्‍व रखती है ये बात | This matters more than success | Patrika News
बैंगलोर

सफलता से ज्‍यादा महत्‍व रखती है ये बात

कुछ लोग बेहद मुश्किल समय में भी इसका का साथ नहीं छोड़ते

बैंगलोरJan 02, 2020 / 02:56 pm

Ram Naresh Gautam

सफलता से ज्‍यादा महत्‍व रखती है ये बात

सफलता से ज्‍यादा महत्‍व रखती है ये बात

बेंगलूरु. हर व्यक्ति अच्छा और सफल इंसान बनना चाहता है। दोनों में ज्यादा उपयोगी कौन है? इसकी तुलनात्मक विवेचना से एक तथ्य सामने आता है कि सफलता से ज्यादा उपयोगी अच्छाई है।

यह विचार आचार्य देवेंद्रसागर सूरीश्वर ने सुशील धाम में प्रवचन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक सफल व्यक्ति की तुलना में एक अच्छे इंसान की उपलब्धि लंबे समय तक स्मृति में बनी रहती है।
एक अच्छे व्यक्ति का काम स्वार्थ से परे होता है। यह अलग बात है कि आज अच्छाई से ज्यादा महत्व सफलता को मिलता जा रहा है। नैतिकता एवं जीवन मूल्यों की विरासत धुंधली पडऩे लगी है।
फिर भी अच्छाई सदैव ऊपर ही रहेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बेहद मुश्किल समय में भी अच्छाई का साथ नहीं छोड़ते, चाहे उन्हें असफल ही क्यों न होना पड़े। इसलिए कहा गया है कि अनंत काल का लक्ष्य लेकर चलेंगे, तब कहीं अच्छे मनुष्य का निर्माण हो सकेगा।

Home / Bangalore / सफलता से ज्‍यादा महत्‍व रखती है ये बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो