scriptप्रवीण हत्याकांड में तीन आरोपी और गिरफ्तार | Three more arrested in Praveen murder case | Patrika News

प्रवीण हत्याकांड में तीन आरोपी और गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Aug 13, 2022 07:54:23 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

तीन आरोपियों शियाबुद्दीन (29), बशीर (26) और रियाज (32) को गुरुवार तड़के तलपाडी चेक पोस्ट के पास गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी प्रवीण की हत्या कर कासरगोड भाग गए थे

प्रवीण हत्याकांड में तीन आरोपी और गिरफ्तार

प्रवीण हत्याकांड में तीन आरोपी और गिरफ्तार

मेंगलूरु. विशेष जांच दल (एसआईटी) ने नेट्टरु हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) आलोक कुमार ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तीन आरोपियों शियाबुद्दीन (29), बशीर (26) और रियाज (32) को गुरुवार तड़के तलपाडी चेक पोस्ट के पास गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी प्रवीण की हत्या कर कासरगोड भाग गए थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए वे हर दिन ठिकाना बदलते रहे। हत्या की योजना एक सप्ताह पहले ही बनाई थी।

आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने फरार होने के बाद तलाशेरी, कण्णूर, मल्लापुरम और अन्य जगहों को बदलने की योजना बनाई थी। 15 दिनों में 7 ठिकानों को बदला था। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पकड़े गए आरोपियों की संख्या 10 हो गई है। शीघ्र ही जांच पूरी कर कर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

दो गुटों के बीच झगड़े में दो की मौत
बेंगलूरु. कोप्पल जिले की कनकागिरी तहसील के हुली हैदर गांव में गुरुवार सुबह दो गुटों के बीच हुए झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में तनाव होने पर निषेधाज्ञा जारी कर पुलिस का सख्त बंदोबस्त किया है।

फूल लेने मार्केट गए एक समुदाय के बालक पर अन्य समुदाय के लोगों ने हमला किया। इसके विरोध में दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के मकानों और वाहनों पर पथराव कर नुकसान पहुंचाया। फिर दोनों समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट में यंकप्पा तलवार (60) और बाशा साब (22) की मौत हो गई।

इस हिंसक घटना से गांव में तनाव फैलने के बाद 20 अगस्त तक निषेधाज्ञा लगा दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रेश उद्दनाकोप्पार और तहसीलदार धनंजय मालागत्ती गांव में ही पड़ाव डाले हुए हैं। 100 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। कनकागिरि ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज कर 20 लोगों को हिरासत में लिया गया।

दो लुटेरे गिरफ्तार, 75 लाख के 512 स्मार्ट फोन जब्त
बेंगलूरु. केन्द्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर 74.84 लाख रुपए के 512 स्मार्ट फोन जब्त किए। पुलिस के अनुसार पादरायनपुर के अफजल पाशा (27) और शिवाजी नगर के इजहार (39) समेत सात लोगों को गिरोह लूटपाट करता था। वे लूटे गए मोबाइल कम कीमत में नई दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और अन्य शहरों में बेचते थे। इसके अलावा वे रात में चोरियां भी करते थेे। उनके खिलाफ चामराजपेट, उप्पारपेट, मागड़ी रोड, कामाक्षी पाल्या, वरतूर, अशोक नगर, हलसूरु, के.आर.पुरम, महादेवपुर समेत कई पुलिस थानों में लूट के 200 से अधिक मामले दर्ज हंै। पुलिस अन्य लुटेरों को तलाश कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो