scriptकार्यशाला में सिखाए स्वस्थ रहने के गुर | Patrika News
बैंगलोर

कार्यशाला में सिखाए स्वस्थ रहने के गुर

तेरापंथ महिला मंडल का आयोजन

बैंगलोरMay 30, 2024 / 02:43 pm

Santosh kumar Pandey

rr nagar
बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल, आर.आर नगर की ओर से साध्वी सिद्धप्रभा ठाणा-4 एवं साध्वी उदितयशा ठाणा-4 के सान्निध्य में कैसे स्वस्थ रहें कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सुमन पटावरी ने स्वागत किया। साध्वी आस्थाप्रभा ने भावनात्मक एवं शारीरिक स्वास्थ्य की महता समझाते हुए कहा कि प्रत्येक विचारों का प्रभाव शरीर पर पड़ता है। इसलिए सदा सकारात्मक सोचें, दुख में सुख निकालें। निंदा, ईर्ष्यालु प्रवृत्ति से दूर रहें। साथ ही दोनों स्वर की उपयोगिता बताई।
साध्वी उदितयशा ने जागरूकता, संकल्प एवं प्रयोग के जरिए हम बेहतर स्वास्थ की ओर बढ़ सकते हैं, इस के बारे में बताया। अमृतम : आहारम शब्दावली से अपने आप को खाने से पहले भावित करने को कहा। कहा कि इस प्रकार संतुलित आहार से शरीर ,मन एवं भाव स्वस्थ रह सकते हैं। आभार एवं संचालन मंत्री पदमा मेहर ने किया। साध्वी सिद्ध प्रभा के मंगल पाठ से कार्यशाला संपन्न हुई।

Hindi News/ Bangalore / कार्यशाला में सिखाए स्वस्थ रहने के गुर

ट्रेंडिंग वीडियो