scriptसंतान प्राप्ति के लिए पति ने कही ऐसी बात पत्नी के होश उड़ गए | To get children husband said such a thing that shocked wife | Patrika News
बैंगलोर

संतान प्राप्ति के लिए पति ने कही ऐसी बात पत्नी के होश उड़ गए

संतान प्राप्ति के लिए नैतिकता को रखा ताक पर
पत्नी पर अवैध संबंध के लिए बनाया दबाव
नहीं मानी तो करने लगा पिटाई

बैंगलोरJul 10, 2019 / 09:02 pm

Santosh kumar Pandey

bangalore news

संतान प्राप्ति के लिए पति ने कही ऐसी बात पत्नी के होश उड़ गए

बेंगलूरु. संपत्ति पर कब्जे के लिए संतान प्राप्ति की लालसा ने पति को इतना अंधा बना दिया कि वह सारी नैतिकता को ताक पर रखने के लिए तैयार हो गया। उसने पत्नी से कही ऐसी बात कि पत्नी के होश उड़ गए।
जय नगर थाने में दर्ज एक रिपोर्ट के अनुसार पति ने ससुर से कीमती संपत्ति प्राप्त करने के लिए पत्नी पर देवर से संबंध बनाने के लिए कहा। जब पत्नी नहीं मानी तो पति आए दिन पत्नी को परेशान करने लगा। तंग आकर पत्नी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार शादी के नौ साल बाद भी दोनों को संतान नहीं थी। युवती का पिता एक अरबपति है। उसने पुत्री के सामने यह शर्त रखी कि अगर उसे संतान हुई तो वह जयनगर स्थित एक कीमती वाणिज्य भवन उसके नाम करेगा। इसकी भनक पति को मिली और उसने देवर से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। नहीं मानने पर वह पत्नी की पिटाई करता था।
बताया जाता है कि पीडि़ता के पिता ने दामाद को दहेज में १० करोड़ रुपए कीमत के आभूषण, एक कीमती कार, १५० चान्दी केआभूषण और अन्य कीमती सामान दिया था। आरोप है कि विवाह के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए युवती का उत्पीड़ऩ करने लगे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Home / Bangalore / संतान प्राप्ति के लिए पति ने कही ऐसी बात पत्नी के होश उड़ गए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो