scriptभाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होंगे चार बार विधायक रहे ये नेता | Tomorrow, leaving the BJP, they will join the Congress four times MLA | Patrika News
बैंगलोर

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होंगे चार बार विधायक रहे ये नेता

वे उपचुनाव में कांग्रेस के अयोग्य ठहराए गए नेता को भाजपा से टिकट दिए जाने की कोशिश से नाराज हैं।

बैंगलोरNov 12, 2019 / 04:33 pm

Ram Naresh Gautam

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होंगे चार बार विधायक रहे ये नेता

RAJU KAGE

बेगलावी. जिले के कागवाड़ से चार बार विधायक रहे कागे 13 को कांग्रेस में शामिल होंगे। कागे पहली बार 2000 में जद-यू और उसके बाद 2004, 2008 व 2013 में भाजपा के टिकट पर जीते थे।
कागे उपचुनाव में कांग्रेस के अयोग्य ठहराए गए श्रीमंत पाटिल को टिकट दिए जाने की कोशिश से नाराज हैं। कागे ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद कहा कि वे पहले से ही भाजपा से बाहर हैं।
मंगलवार को भाजपा से इस्तीफा देने के बाद वे 13 नवम्बर को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे और 18 नवम्बर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कागे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने उन्हें उपचुनाव में उम्मीदवार बनाने का भरोसा दिया है।
उन्होंने कहा कि वे भाजपा के टिकट देने से इनकार करने और अपमान के कारण पार्टी छोड़ रहे हैं। कागे ने कहा कि भाजप नेताओं ने मुझे श्रीमंत पाटिल के लिए चुनाव प्रचार करने को कहा, जिनसे मैं 2018 के चुनाव में हार गया था।
इसका मतलब था कि मैं अगले साढ़े तीन साल तक राजनीति से दूर रहूं। मुझे यह मंजूर नहीं था।

कागे ने कहा कि उन्होंने खुद येडियूरप्पा से मुलाकात कर टिकट मांगा था लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया। इसके बाद बैठक में येडियूरप्पा ने मेरे ही सामने जो कुछ कहा उससे भी मैं आहत हुआ।

Home / Bangalore / भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होंगे चार बार विधायक रहे ये नेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो