scriptपरिवहन मंत्री ने किया किराया वृद्धि का समर्थन | Transport minister defends bus fare hike | Patrika News
बैंगलोर

परिवहन मंत्री ने किया किराया वृद्धि का समर्थन

गत 5 वर्षों से राज्य के सभी परिवहन निगम घाटे में चल रहें है। लिहाजा इस घाटे को कम करने के लिए राज्य सरकार ने इन निगमों को 12 फीसदी किराया वृद्धि की अनुमति दी है। परिवहन तथा उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी ने यह बात कही।

बैंगलोरFeb 27, 2020 / 09:10 pm

Sanjay Kulkarni

परिवहन मंत्री ने किया किराया वृद्धि का समर्थन

परिवहन मंत्री ने किया किराया वृद्धि का समर्थन

बेंगलूरु. परिवहन तथा उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी ने यहां गुरुवार को कहा कि वर्ष 2014 के पश्चात लगभग 5 वर्षों के अंतराल के बाद की गई इस वृद्धि से यात्रिकों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। परिवहन निगम केवल मुनाफा कमाने वाला संस्थान नहीं है।सामाजिक सरोकार के तहत निगम विद्यार्थी, दिव्यांग तथा वरिष्ठ जनों को किराए में रियायते दे रहा है। ऐसे में निगम के घाटे को कम करने के लिए हमे सहयोग करना होगा।
उन्होंने कहा कि निगम की ओर से यात्रियों की संख्या कम होने के बावजूद राज्य के कई दुर्गम क्षेत्रों में बस का संचालन किया जा रहा है।निजी क्षेत्र के परिवहन कंपनियां केवल राजमार्गों पर ही बसों का संचालन करती है। ऐसी कंपनियों को केवल मुनाफा ही मायने रखता है। जबकि सरकारी परिवहन निगमों के लिए मुनाफा सर्वोपरी नहीं है।
किराया वृद्धि को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दो बार मुख्यमंत्री रहें कुमारस्वामी को राजनीति के लिए परिवहन निगम के हितों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। लगातार घाटें मे चल रहें परिवहन निगमों का निर्वहण करना आसान नहीं है। निगम को कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करना है डिजल तथा स्पेयर पार्टस खरीदी बिलों को भुगतान करना है। ऐसे में निगमों के लिए यह किराया वृद्धि अनिवार्य थी। समय-समय पर पिछली सरकारों ने भी निगम को किराया वृद्धि की अनुमति दी है लेकिन कांग्रेस तथा जनता दल (एस) नेताओं को उनके कार्यकाल में दी गई मंजूरी अब याद नहीं आ रही है।

Home / Bangalore / परिवहन मंत्री ने किया किराया वृद्धि का समर्थन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो