scriptकैंसर के लक्षण पता चलते ही इलाज करवाना चाहिए: डॉ. मेहता | Patrika News
बैंगलोर

कैंसर के लक्षण पता चलते ही इलाज करवाना चाहिए: डॉ. मेहता

तेरापंथ महिला मंडल, विजयनगर की कार्यशाला

बैंगलोरJun 07, 2024 / 06:10 pm

Santosh kumar Pandey

terapanth
बेंगलूरु. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से निर्देशित कैंसर जागरूकता अभियान के तहत तेरापंथ महिला मंडल, विजयनगर की ओर से नायंदहल्ली स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में कर्मचारियों के बीच कार्यशाला का आयोजन किया। अध्यक्ष मंजू गादिया ने स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता रंग दोरे मेमोरियल हॉस्पिटल की कैंसर विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉक्टर सुषमा मेहता का परिचय मंत्री दीपिका गोखरू ने दिया। डॉ सुषमा ने कहा कि कैंसर पीड़ित 80 फीसदी लोगों में गले का कैंसर मुख्य रूप से धूम्रपान, तंबाकू, शराब, गुटका आदि के सेवन करने से होता है, जिससे बचना चाहिए।
गले के कैंसर के लक्षणों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि प्रारंभिक अवस्था में इन लक्षणों से कैंसर की पहचान कर ली जाए तो यह जानलेवा साबित नहीं होता। इसके लिए मरीज को इन लक्षणों का थोड़ा सा भी आभास होते ही बिना डरे योग्य चिकित्सक से अपना इलाज करवाना चाहिए।कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य, फैक्ट्री के मालिक राजेंद्र पींचा भी उपस्थित रहे। मंडल ने मुख्य वक्ता डॉ. मेहता का सम्मान किया। सुनीता – राजेंद्र पींचा का विशेष योगदान रहा। संचालन हंसा दुगड़ एवं ने किया। आभार अनीता जीरावला ने जताया।

Hindi News/ Bangalore / कैंसर के लक्षण पता चलते ही इलाज करवाना चाहिए: डॉ. मेहता

ट्रेंडिंग वीडियो