
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेडन ओवर फेंकना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होता है, क्योंकि इस फटाफट क्रिकेट में रनों की जमकर बारिश होती है। लेकिन हॉन्ग कॉन्ग के गेंदबाज आयुष शुक्ला ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 4 मेडन ओवर फेंककर इतिहास रच दिया है। ये कमाल न्यूजीलैंड के गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने भी हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान किया था। इस लिस्ट में अब हॉन्ग कॉन्ग के आयुष शुक्ला भी शामिल हो गए हैं। शनिवार को मंगोलिया के खिलाफ आयुष शुक्ला ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालीफायर ए के मैच में 4 ओवर मेडन फेंके। ये उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।
लॉकी फर्ग्युसन और आयुष शुक्ला ने ये कारनामा 2024 में किया है तो इनसे पहले ये कमाल कनाडा के गेंदबाज साद बिन जफर ने 2021 में किया था। तब उन्होंने पनामा के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपने कोटे 4 ओवर मेडन फेंके थे और इसके साथ ही वह T20 इंटरनेशनल मैच में 4 मेडन ओवर डालने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे।
बता दें कि आयुष शुक्ला का जन्म मुंबई के पालघर जिले के बोइसर में हुआ था। 21 वर्षीय इस खिलाड़ी ने खुद को हॉन्ग कॉन्ग टी20 टीम में एक भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर लिया है। अपने चार मेडन ओवर की उपलब्धि से पहले वह 34 मैचों में 8.62 की इकॉनमी से 29 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
आयुष शुक्ला इससे पहले भी कई मौकों पर हांग कांग के लिए बेहतरीन गेंदबाजी कर चुके हैं। पिछले साल 2023 में ही उन्होंने कंबोडिया के खिलाफ 3-1-3-1 का शानदार स्पेल किया था। एशिया कप 2022 में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर सुर्खियां बटोरी थीं, वह एक विकेट उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुए है।
Published on:
01 Sept 2024 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
