scriptअम्बरीश को श्रद्धांजलि | Tribute to ambrish | Patrika News
बैंगलोर

अम्बरीश को श्रद्धांजलि

अखिल कर्नाटक अम्बरीश अभिमान संघ द्वारा शनिवार देर शाम को आयोजित सभा में कन्नड़ अभिनेता अम्बरीश की श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैंगलोरJan 14, 2019 / 08:58 pm

Santosh kumar Pandey

bangalore news

अम्बरीश को श्रद्धांजलि

मंड्या. अखिल कर्नाटक अम्बरीश अभिमान संघ द्वारा शनिवार देर शाम को आयोजित सभा में कन्नड़ अभिनेता अम्बरीश की श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभा में अम्बरीश की पत्नी सुमलता, पुत्र अभिषेक, प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष दिनेश गुंडराव, आदिचुनचनगिरि मठ रामनगर के अन्नदान्नेशवर स्वामी, पूर्व सचिव आत्मनंदा, संघ के अध्यक्ष वैल्लुर सोमशेखर, कन्नड़ फिल्म अभिनेता में रोकिग स्टार यश, हास्य कलाकार साधु कोकील्ला, रोगलाइन वेगटेश, दोडन्ना, शिवराजकुमार, जगेश, सरोजादेवी ने पुष्पाजंलि अर्पित की। कलाकारों ने कावेरी नीर न कुडद् इदो मंड्या द गड…, कन्नड़ हन्नु ने मरिबेडा अभिमानी…. सहित अम्बरीश की फिल्मों के अन्य गीतों की प्रस्तुति दी तो देर रात तक प्रशंसक झूमते नजर आए। अम्बरीश की मौत से हताश होकर आत्महत्या करने वाले प्रशंसक तमय्या और सुरेन्द्र के परिजनों को अम्बरीश की पत्नी सुमलता और पुत्र अभिषेक ने सांत्वना देकर 30 हजार रुपए का सहायता चेक दिया।
देवस्थान में विशेष पूजा
मंड्या. केआरपेट तहसील के गंजीकेरे गांव में स्थित प्राचीन योगनरसिंह स्वामी देवस्थान विष्णु भगवान का देवस्थान में रविवार को विशेष पूजा रखी गई। देवस्थान के पुजारियों ने प्रतिमा को दूध, दही, चंदन, गन्ना के रस अभिषेक करने बाद श्रद्धालु के दर्शन के लिए देवस्थान के पट अलसुबह में जल्दी खोले। श्रध्दालु का तांता लगा रहा।

Home / Bangalore / अम्बरीश को श्रद्धांजलि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो