scriptदो महिलाओं ने फांसी लगाई | Two women hanged | Patrika News
बैंगलोर

दो महिलाओं ने फांसी लगाई

पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर कर रही है

बैंगलोरApr 15, 2018 / 06:37 pm

Ram Naresh Gautam

sucide
बेंंगलूरु. दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सुंकदकट्टे के होयसला नगर निवासी दिनेश की पत्नी सुधा रानी (28) ने शनिवार तड़के अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर कर रही है। इसी तरह की दूसरी घटना चंद्रा लेआउट में हुई, जहां राधा (35) नामक एक महिला ने शनिवार को सुबह फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राधा की मां ने पुलिस को कहा है कि उसका दामाद दहेज के लिए उत्पीडऩ करता था।
——–
पेयजल की खातिर दो गुट आपस में भिड़े
हुब्बल्ली. बेंडिगेरी पुलिस थाना क्षेत्र की गोल्लर कॉलोनी में शनिवार को पेयजल के लिए दो गुट पत्थर, लाठियों के साथ आपस में भिड़ गए। मारपीट और पथराव के बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।
——
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एएनएफ का अभियान
भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव कराने की कवायद

मडिकेरी. विधानसभा चुनाव पूरी तरह अपराध मुक्त रखने और भयमुक्त तरीके से कराने की तैयारियों के तहत नक्सल विरोधी दल (एएनएफ) के जवानों ने कोडग़ु जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया है।
एएनएफ और भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल के जवानों के दस्तों ने संयुक्त रूप से कारिके वन क्षेत्र, तल कावेरी वन्यजीव क्षेत्र और ब्रह्मगिरि रिजर्व वन क्षेत्र में जांच अभियान चलाया है। पिछले कुछ समय में ऐसी खबरें मिली थीं कि इन क्षेत्रों में नक्सलियों की आवाजाही देखी गई है। कुछ सप्ताह पूर्व सम्पाजे वन क्षेत्र के गुड्डागड्डे क्षेत्र की बस्तियों में नक्सलियों ने लोगों के घरों से राशन और अन्य सामग्री इक_ी की थी। चूंकि विधानसभा चुनाव करीब हैं इसलिए आंतरिक सुरक्षा विभाग और खुफिया विभाग चुनाव को शंातिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखना चाहता है। इसलिए एएनएफ को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी करने को कहा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो