scriptकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऑर्गन ट्रांसप्लांट संस्थान व फील्ड अस्पताल का उद्घाटन | Union Health Minister inaugurates Organ Transplant Institute | Patrika News
बैंगलोर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऑर्गन ट्रांसप्लांट संस्थान व फील्ड अस्पताल का उद्घाटन

उन्होंने कर्नाटक में कोरोना टीकाकरण अभियान की तेज रफ्तार की तारीफ की और कहा कि इस गति से लगता है कि बहुत जल्द ही कर्नाटक अपनी पूरी आबादी का टीकाकरण समाप्त करने में सक्षम होगा

बैंगलोरOct 11, 2021 / 07:13 pm

Nikhil Kumar

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऑर्गन ट्रांसप्लांट संस्थान व फील्ड अस्पताल का उद्घाटन

बेंगलूरु. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को विक्टोरिया सरकारी अस्पताल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी साइंसेज एंड ऑर्गन ट्रांसप्लांट संस्थान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश में हमेशा से स्वास्थ्य को शारीरिक उपचार से जोड़ कर देखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य को विकास से जोडऩे का काम किया है। स्वास्थ्य को समग्र रूप से देखने की जरूरत है। देश तभी स्वस्थ होगा जब देश के नागरिक स्वस्थ होंगे।

उन्होंने कर्नाटक में कोरोना टीकाकरण अभियान की तेज रफ्तार की तारीफ की और कहा कि इस गति से लगता है कि बहुत जल्द ही कर्नाटक अपनी पूरी आबादी का टीकाकरण समाप्त करने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 83 फीसदी पात्र लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। यह सराहनीय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार महामारी के खिलाफ लड़ाई में राज्य का समर्थन करना जारी रखेगी।

मंडाविया ने रविवार को राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट डिसीजेज में कोविड फील्ड अस्पताल का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में ऐसे अस्पताल बेहद मददगार साबित होते हैं। इन अस्पतालों से जरूरतमंद मरीजों की सेवा होगी। कोरोना महामारी नियंत्रण में है। लेकिन देश अभी भी खतरे से मुक्त नहीं है। सभी सरकारों को सतर्क रहना आवश्यक है। ऐसे में कर्नाटक का फील्ड अस्पताल स्थापित करने का निर्णय जिसे आवश्यकता पडऩे पर आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है, बहुत ही प्रशंसनीय और दूरदर्शी कदम है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार एक स्वस्थ कर्नाटक के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य भर में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि पिछड़े क्षेत्रों और जिलों में जहां आवश्यक होगा वहां और अधिक फील्ड अस्पताल स्थापित किए जाएंगे।

Home / Bangalore / केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऑर्गन ट्रांसप्लांट संस्थान व फील्ड अस्पताल का उद्घाटन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो