scriptवाइल्ड कर्नाटक लघुचित्र में कैद कर्नाटक की वनसंपदा | unique documentory will focus on karnatakas biodiversity | Patrika News
बैंगलोर

वाइल्ड कर्नाटक लघुचित्र में कैद कर्नाटक की वनसंपदा

भिनेता तथा निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने अब लघुचित्र (डॉक्यूमेंटरी) निर्माण क्षेत्र में दस्तक दी है। अद्यतन तकनीक के साथ कर्नाटक के वन क्षेत्र की संपन्नता, जैविक विविधता को दर्शानेवाले ‘वाइल्ड कर्नाटक नामक इस लघुचित्र को कन्नड़ भाषा में डब किया जा रहा है। इस लघु चित्र में 4-के विडियो जैसी अद्यतन तकनीक के साथ कर्नाटक की वनसंपदा को दिखाया जा रहा है

बैंगलोरNov 20, 2019 / 08:55 pm

Sanjay Kulkarni

वाइल्ड कर्नाटक लघुचित्र में कैद कर्नाटक की वनसंपदा

वाइल्ड कर्नाटक लघुचित्र में कैद कर्नाटक की वनसंपदा

वाइल्ड कर्नाटक लघुचित्र में कैद कर्नाटक की वनसंपदा
बेंगलुरु. अभिनेता तथा निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने अब लघुचित्र (डॉक्यूमेंटरी) निर्माण क्षेत्र में दस्तक दी है। अद्यतन तकनीक के साथ कर्नाटक के वन क्षेत्र की संपन्नता, जैविक विविधता को दर्शानेवाले ‘वाइल्ड कर्नाटकÓ नामक इस लघुचित्र को कन्नड़ भाषा में डब किया जा रहा है। इस लघु चित्र में 4-के विडियो जैसी अद्यतन तकनीक के साथ कर्नाटक की वनसंपदा को दिखाया जा रहा है। संदलवुड के मशहूर अभिनेता अनंत नाग की आवाज में इस लघुचित्र का डबिंग किया जा रहा है।
निर्देशक ऋषभ शेट्टी के मुताबिक वन विभाग के सहयोग के साथ बन रहे इस लघुचित्र में तटीय कर्नाटक, मलनाडु, कोडगु समेत विभिन्न वन क्षेत्रों में इस लघुचित्र का फिल्मांकन किया गया है। अंग्रेजी भाषा में बने लघुचित्र के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर फिल्म निर्देशक डेविड एंटेनबरो लघुचित्र की कथावस्तु से प्रेरित होकर पहली बार किसी लघुचित्र को अपनी आवाज दी है।
अंग्रेजी भाषा में इस लघुचित्र में सह्याद्री पर्वत श्रेणियां, दांडेली का घना वन क्षेत्र, तटीय कर्नाटक का प्राकृतिक सौंदर्य, कावेरी नदी का जल प्रवाह, शिवमोग्गा जिले के सागर तहसील में स्थित जोग जलप्रपात चामराजनगर जिले के कोल्लेगाल तहसील के गगनचुक्की जल प्रपात, नागरहोले बंडीपुरा के अभयारण्य कैद किया गया है। पहली बार विश्व के विभिन्न शहरों के पीवीआर मल्टिपेल्क्स में इसे प्रदर्शित किया गया है। अब यह लघुचित्र कन्नड़ भाषा में प्रदर्शित किया जाएगा।

Home / Bangalore / वाइल्ड कर्नाटक लघुचित्र में कैद कर्नाटक की वनसंपदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो