scriptतेंदुए के आतंक से ग्रामीण परेशान | Villagers upset due to leopard terror | Patrika News
बैंगलोर

तेंदुए के आतंक से ग्रामीण परेशान

खेतों में जाने से लगता है डर

बैंगलोरJun 13, 2021 / 05:52 pm

Santosh kumar Pandey

leopard

leopard

मंड्या. केआरपेट तहसील के मशलेकोप्पलु गांव में एक सप्ताह से तेंदुआ बार-बार नजर आने से ग्रामीण भयभीत हैं। तेंदुए ने रात को मशलेकोप्पलु गांव निवासी अशोक के घर के बाहर बंधे कुत्ते को निवाला बना लिया।
ग्रामीण तेंदुए के भय से खेतों में जाने से डर रहे हंै। ग्रामीण सोमशेखर ने बताया कि वन विभाग ने तेंदुए को पकडऩे के लिए गांव में के आस-पास पिंजरा रखने का भरोसा दिया है।
बाइक सवार की मौत
मंड्या. मलवल्ली तहसील में बाइक के पीछे बैठी महिला की साड़ी पहिए में आने से बाइक सडक़ पर गिर गई। इससे पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर घायल हो गई। हलगूर पुलिस के अनुसार चिकणहल्ली गांव निवासी मुनेश (34) पत्नी के साथ शनिवार को रिश्तेदार से मिलकर दोपहर गांव जा रही थी।
अंकणहल्ली गांव के समीप पत्नी की साड़ी बाइक के पीछे पहिए में फंस गई। इससे बाइक सडक़ पर गिर गई। मुनेश के हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुई महेश की पत्नी को मलवल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Home / Bangalore / तेंदुए के आतंक से ग्रामीण परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो