scriptभवर गुढ़ा में विराज्या जोगी जलंधरनाथ | Virajya Jogi Jalandharnath in Bhavar Gudha | Patrika News
बैंगलोर

भवर गुढ़ा में विराज्या जोगी जलंधरनाथ

भजन संध्या में झूमे लोग

बैंगलोरDec 12, 2019 / 07:32 pm

Yogesh Sharma

भवर गुढ़ा में विराज्या जोगी जलंधरनाथ

भवर गुढ़ा में विराज्या जोगी जलंधरनाथ

मैसूरु. भैरुनाथ का अखाड़ा (सिरे मंदिर)जालोर पीठाधीश्वर पीर गंगानाथ के सान्निध्य में बुधवार रात को एक शाम गुरु जलंधरनाथ के नाम रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। गुरु जलंधरनाथ की तस्वीर पर पुष्पहार पहनाकर कर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रसादी का भोग चढ़ाया गया। पंडित अमृतलाल भट्ट द्वारा विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना कर धर्मसभा का शुभारंभ किया गया। भजन कलाकार नरसाराम चौधरी एवं समूह द्वारा राजस्थानी मायड़ भाषा में लोक भजन ‘भवर गुढ़ा में विराज्या जोगी जलंधरनाथ’…जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर धर्मसभा को भक्तिमय बना दिया। भजनों की सरिता देर रात तक बहती रही। गुरुवार सुबह मैसूरु में स्थापित राजस्थान के विभिन्न संघ समाज के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा पीर गंगानाथ का पुष्पहार पहनाकर कर शाल ओढ़ा कर बहुमान किया गया। धर्मसभा में आए विभिन्न समाज के पदाधिकारियों का भी बहुमान किया गया। इस अवसर पर मरुधर रायका समाज सेवा संघ के अध्यक्ष कूपाराम गलसर, उपाध्यक्ष हिदाराम, सचिव नरसिंगराम कासेला, सहसचिव वसनाराम दत्त, कोषाध्यक्ष भोपाराम देवासी, सलाहकार गणेशराम देवासी, राजस्थान विष्णु सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष चन्द्र सिंह राजपुरोहित, रावणा राजपूत समाज मैसूर मंडल के संरक्षक बलवंत सिंह राखी, राजाराम आजणा पटेल संघ के अध्यक्ष हीराराम पौण, सैनी माली समाज के अध्यक्ष मोडाराम माली, भोमिया राजपूत समाज के प्रवक्ता खीम सिंह भायल, राजस्थान राजपूत समाज के अध्यक्ष जबरसिंह दहिया मौजूद रहे।

Home / Bangalore / भवर गुढ़ा में विराज्या जोगी जलंधरनाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो