scriptफेरे से पहले मतदान, दूल्हा-दुल्हन भी पहुंचे वोट डालने | Voting before the rounds, the bride and groom also cast votes | Patrika News
बैंगलोर

फेरे से पहले मतदान, दूल्हा-दुल्हन भी पहुंचे वोट डालने

वोट डालने के बाद ही वह शादी रचाने के लिए गई

बैंगलोरMay 13, 2018 / 03:29 pm

Ram Naresh Gautam

voting
बेंगलूरु. मडिकेरी के एक मतदान केंद्र पर ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन मतदान केंद्र पहुंची तो कतार में खड़े लोग देखकर चौंक गए। लाल जोड़े में जब दुल्हन वोट करने आई तो चुनाव अधिकारी ने उसकी तारीफ की। वोट डालने के बाद ही वह शादी रचाने के लिए गई।
* *- दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलतंगड़ी में दुल्हन व्योला फर्नाण्डीज शादी से पहले मतदान करने पहुंची।

** बेलगावी में दूल्हा-दुल्हन एक साथ मतदान करने पहुंचे। विजय तहसीलदार अपनी होने वाली दुल्हन माणिनी के साथ शादी के जोड़े में ही मतदान करने पहुंचे। कतार में लगे दूल्हा-दुल्हन पर जब चुनाव अधिकारियों की नजर पड़ी तो अन्य मतदाताओं से आग्रह कर जोड़े को पहले मतदान करने का मौका दिलाया।
** बागलकोट में नव वर-वधू शादी के जोड़े में ही मतदान करने पहुंचे। इनसेट में धारवाड़ में मतदान केंद्र 191-ए में दूल्हा-दुल्हन ने वैवाहिक रस्में पूरी करने के साथ ही मताधिकार का प्रयोग भी किया। नवविवाहित मल्लिकार्जुन जी. एवं उनकी पत्नी निकिता जे. वैवाहिक परिधान में ही केंद्र तक पहुंचे।
————–

सिद्धूद्धरामय्या, कुमारस्वामी व श्रीरामुलू अपने मत से वंचित
बेंगलूरु. दो क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या, जद(ध) के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी तथा भाजपा के श्रीरामुलु को अपने दोनों क्षेत्रों में मतदान का मौका नहीं मिला क्योंकि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था। उन्हें दूसरे क्षेत्र में मतदान करना पड़ा। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या मैसूर जिले के चामुंडेश्वरी तथा बागलकोट जिले के बादामी क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन उनका नाम मैसूरु जिले के वरुणा विधानसभा क्षेत्र की सूची में होने से उन्होंने वरुणा में मतदान किया जहां पर उनके पुत्र डॉ यतिंद्रा चुनाव मैदान में हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी की भी यही हालत रही। रामनगर तथा चन्नपट्टण से चुनाव लड़ रहे कुमारस्वामी का नाम रामनगर जिले के मागड़ी तहसील के केतगानहल्ली गांव की मतदाता सूची में होने से वे रामनगर तथा चन्नपट्टणा में मतदान नहीं कर सके। भाजपा के नेता श्रीरामुलु चित्रदुर्गा जिले के मोलकालमुरु तथा बागलकोट जिले के बादामी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़़ रहे हैं। उनका नाम बल्लारी ग्रामीण क्षेत्र में होने से श्रीरामुलु ने वहां जाकर मतदान किया।

Home / Bangalore / फेरे से पहले मतदान, दूल्हा-दुल्हन भी पहुंचे वोट डालने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो