scriptहमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए | We must be proud of our language | Patrika News
बैंगलोर

हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए

आज हम यह संकल्प लें कि हमारे कार्यालय के कामकाज में हम हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करेंगे

बैंगलोरSep 15, 2018 / 05:51 pm

Ram Naresh Gautam

hindi diwas

हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए

बेंगलूरु. इलाहाबाद बैंक के मंडल कार्यालय में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक एम. अरुमुगम ने की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अरुमुगम ने कहा कि हिन्दी दिवस, स्वतंत्रता दिवस की तरह हमारा एक राष्ट्रीय दिवस है। दरअसल यह भारतीय भाषा दिवस है। हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए।
आज हम यह संकल्प लें कि हमारे कार्यालय के कामकाज में हम हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक बी. कुमारन, पी.के.राउत और शिवकुमारन ने भी राजभाषा के महत्व पर अपने विचार रखे। इससे पहले हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह मंत्री के संदेश का पाठ सोनल गोस्वामी, वित्त मंत्री के संदेश का पाठ किरण फूलेकर और बैंक की प्रबंध निदेशक के संदेश का पाठ शुचि सिंह ने किया। बैंक द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंडल प्रमुख ने पुरस्कार प्रदान किया। संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) एम.एच. रहमान ने किया। संपत राजू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

हुईं प्रतियोगिताएं, पुरस्कार वितरित
बेंगलूरु. भारतीय खाद्य निगम जिला कार्यालय में भव्य हिंदी दिवस एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित कवि ज्ञानेंद्र मिश्र ज्ञान एवं जनार्दन पांडेय प्रचंड के साथ कार्यालय प्रमुख अरविंद कुमार पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तकनीकी सहायक श्रुति यू ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। धीरज कुमार ने ग़ृह मंत्री का हिंदी दिवस संदेश पढ़ा। इस मौके पर राजभाषा प्रदर्शनी के साथ हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कविता की प्रस्तुति दी।
पखवाड़े के दौरान आशु भाषण, निबंध, प्रशासनिक शब्दावली, श्रुलेख एवं अंत्याक्षरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। जिसके विजेताओं को इस प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाठक ने कहा कि निगम में राजभाषा कार्यान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जा रहा है। उन्हें कार्मिकों से अधिक से अधिक हिंदी में कार्य कर निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करने को कहा। संचालन मनोज साव ने किया। धन्यवाद धीरज कुमार ने दिया।

Home / Bangalore / हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो