script16 नए मरीजों की पुष्टि, 194 पहुंची संख्या | with 16 new, the total number of covid-19 patients reaches 194 | Patrika News
बैंगलोर

16 नए मरीजों की पुष्टि, 194 पहुंची संख्या

-शेष 161 मरीजों में से 159 की हालत स्थिर

बैंगलोरApr 09, 2020 / 05:48 pm

Nikhil Kumar

coorna_stamppp.jpg

बेंगलूरु. प्रदेश में गुरुवार को कोविड-19 के 16 नए मरीजों (चार महिला, 12 पुरुष) की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कुल पुष्ट मरीजों की संख्या 197 पहुंच गई। इनमें से 30 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। छह मरीजों की मौत हो चुकी है। छठी मौत बुधवार देर रात गदग के सरकारी अस्पताल में हुई।

शेष 161 मरीजों में से 159 की हालत स्थिर है। दो मरीज को आइसीयू में भर्ती करना पड़ा है। इनमें से एक ऑक्जिन पर जबकि दूसरा वेंटिलेटर पर है। बेंगलूरु में सबसे ज्यादा 68 व मैसूरु में 37 मरीज मिले हैं।

कुल 16,334 विदेशी यात्री दो सप्ताह की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं। सभी और दो सप्ताह तक निगरानी पीरिड में रहेंगे। इनके अलावा और 23,671 संदिग्ध निगरानी में हैं। कुल 422 संदिग्ध प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 70 लोगों को गुरुवार को भर्ती किया गया। जांच के लिए भेजे गए 7613 नमूनों में से 7176 में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

बेंगलूरु में संचालित 31 फीवर क्लिनिकों में अब तक कुल 2535लोगों ने जांच कराई है। जबकि बुधवार तक 2342 लोगों ने जांच कराई थी।

लोगों की शिकायत पर बुधवार को घर पर क्वारंटाइन 13 लोगों को सरकारी केंद्रों में शिफ्ट किया गया। क्वारंटाइन नियमों के उल्लंघन के कारण अब तक 417 लोग उनके घरों से सरकारी क्वारंटाइन केंद्र भेजे गए हैं।

Home / Bangalore / 16 नए मरीजों की पुष्टि, 194 पहुंची संख्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो