scriptमहिला मंडल ने विद्यालयों को दी आवश्यक सामग्री | Women's Mandal has given the necessary material to the schools | Patrika News
बैंगलोर

महिला मंडल ने विद्यालयों को दी आवश्यक सामग्री

वर्धमान स्थानकवासी जैन महिला मंडल विजयनगर की ओर से रविवार को एक विद्यालय को आलमारी व दूसरे विद्यालय को फिजियोथैरेपी उपकरणों के लिए राशि भेंट की।

बैंगलोरMar 25, 2019 / 12:55 am

शंकर शर्मा

महिला मंडल ने विद्यालयों को दी आवश्यक सामग्री

महिला मंडल ने विद्यालयों को दी आवश्यक सामग्री

बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन महिला मंडल विजयनगर की ओर से रविवार को एक विद्यालय को आलमारी व दूसरे विद्यालय को फिजियोथैरेपी उपकरणों के लिए राशि भेंट की। मंडल अध्यक्ष कमला बाई बोहरा ने बताया कि राजकीय कन्नड़ हायर प्राइमरी स्कूल को आलमारी तथा कुमारा पार्क स्थित मनोविकास आश्रम में बच्चों के उपचार में काम आने वाले फिजियोथैरेपी उपकरणों के लिए नकद राशि दी। इस अवसर पर इन्द्रा बाई, मंजू बाई, किरण बाई व मंडल से जुड़ी अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थीं।


महंगे उपचार के खिलाफ कन्नड़ वैदिके का धरना
मैसूरु. बीपीएल कार्डधारकों के लिए सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क उपचार योजना व केन्द्र सरकार प्रायोजित आयुष्मान भारत योजना को बंद करने के राज्य सरकार के निर्णय के रविवार को कन्नड़ वैदिके के सदस्यों ने सिविल अदालत के सामने गांधी प्रतिमा के समक्ष राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया।


वैदिके अध्यक्ष बालकृष्ण ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय के कारण गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को इलाज कराना महंगा पड़ रहा है। निजी व सरकारी अस्पतालों में उपचार करवाना एक समान हो गया है जो न्याय संगत नहीं है। राज्य सरकार से तुरंत इस संदर्भ में उचित कदम उठाने की मांग की गई। इस अवसर पर सिद्धगौड़ा, रवि, पैलेस बाबू, गुरु, गोपी, अरविंद, स्वामी, चन्द्रा आदि मौजूद रहे।


कवि सम्मेलन: ‘घर में घुसकर मारा, मजा आ गया’
बेंगलूरु. जीतो का 13वां स्थापना दिवस कवि सम्मेलन के साथ पैलेस ग्राउंड के प्रिंसेस श्राइन में मनाया गया। शिक्षा क्षेत्र में आदर्श शिक्षण संस्थान के प्रेमराज भंसाली, सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए बाबूलाल रांका तथा खिलाड़ी के रूप में लवनित सिसोदिया को सम्मानित किया गया।


जेएटीएफ ट्रस्टी बने प्रमोद भंडारी, नरेंद्र सामर, पवन रांका, किरण गाला, विमल खिवंसरा, भेरूलाल भंडारी, यश राजेंद्र छाजेड़, तीन विशिष्ट सम्मान तथा 31 मुख्य संरक्षक का सम्मान जीतो अपैक्स के अध्यक्ष गणपत चौधरी, जेएटीएफ के चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी, तेजराज गुलेच्छा, महामंत्री अनिल जैन, कमलेश सोजतिया, मिलिंद शाह, ओमप्रकाश कानूनगो, ओमप्रकाश जैन, इंदर छाजेड़, प्रकाश सिंघवी, राजेन्द्र गांधी, राजेन्द्र जैन, जीतो बेंगलूरु चैप्टर के चेयरमैन श्रीपाल खिवंसरा, महामंत्री दिनेश बोहरा, जीतो प्लस के अध्यक्ष किरण गाला और महामंत्री ओम जैन ने किया।

Home / Bangalore / महिला मंडल ने विद्यालयों को दी आवश्यक सामग्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो