scriptआईफोन बनाने वाली विस्ट्रान कंपनी में काम शुरू | Work started in Wistron company making iPhone | Patrika News
बैंगलोर

आईफोन बनाने वाली विस्ट्रान कंपनी में काम शुरू

कर्मचारियों का वेतन बढ़ा, मिलेगा साप्ताहिक अवकाश
दिसंबर में हिंसक घटनाओं के कारण हुई थी बंद

बैंगलोरFeb 27, 2021 / 11:59 am

Santosh kumar Pandey

कोलार. आईफोन बनाने वाली ताइवान की कम्पनी विस्ट्रान के कारखाने में काम शुरू हो गया। दिसम्बर में यहां हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा का सख्त बन्दोबस्त किया गया है।

दूसरी तरफ नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र में एक नए पुलिस थाने की स्थापना का काम भी शुरू हो चुका है। थाने के भवन का निर्माण कार्य तेज गति में जारी है। औद्योगिक क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने अस्थाई रूप से एक किराए के भवन में पुलिस थाना खोला गया है।
दिसंबर में हिंसा के बाद हुई थी बंद

बता दें कि दिसंबर में कथित रूप से सही समय पर वेतन नहीं देने सहित की कारणों से कुछ लोगों ने कम्पनी परिसर में हिंसा की थी। कंपनी को 450 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ था। इस घटना के बाद कंपनी को ताला लगाया गया था। कंपनी ने 74 दिन बाद उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है।
छह हजार श्रमिकों की नियुक्ति

यहां तीन पाली में काम होगा। कंपनी ने कर्मचारियों की नियुक्ति की जिम्मेदारी छह निजी एजेंसियों को सौंपी है। सभी श्रमिकों को पुलिस विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य बनाया गया है। कोलार जिले समेत अन्य जिलों के कुल छह हजार श्रमिकों को नियुक्त किया गया है। कंपनी 43 एकड़ में फैली है। कर्मचारियों को काम पर लाने और घर तक छोडऩे के लिए निजी सुरक्षा कर्मचारियोंं को नियुक्त किया है।
वेतन भी बढ़ा

कंपनी प्रशासन ने भी काम का समय आठ घंटे तय किया है। हर सप्ताह छुट्टी देने के अलावा वेतन में भी वृद्धि की है। ठेके पर कार्यरत श्रमिकों और स्थाई श्रमिकों के लिए अलग कैंटीन की व्यवस्था की गई है। कंपनी के परिसर में और अंदर हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो