scriptचुनावी तैयारी पर चर्चा के लिए दिल्ली गए येड्डियूरप्पा | Yeddyurappa went to Delhi to discuss election preparations | Patrika News
बैंगलोर

चुनावी तैयारी पर चर्चा के लिए दिल्ली गए येड्डियूरप्पा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने व हाल में हुए शहरी निकाय चुनाव परिणाम को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व अन्य नेताओं के साथ विचार विमर्श करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. येड्डियूरप्पा शुक्रवार शाम नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

बैंगलोरSep 08, 2018 / 10:30 pm

शंकर शर्मा

येड्डियूरप्पा

चुनावी तैयारी पर चर्चा के लिए दिल्ली गए येड्डियूरप्पा

बेंगलूरु. लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने व हाल में हुए शहरी निकाय चुनाव परिणाम को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व अन्य नेताओं के साथ विचार विमर्श करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. येड्डियूरप्पा शुक्रवार शाम नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।


शनिवार से नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्य कारिणी की बैठक में भाग लेने के साथ ही येड्डियूरप्पा इसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ शहरी निकाय चुनाव में पार्टी की उपलब्धियों के बारे में चर्चा करेंगे और उनको रिपोर्ट पेश करेंगे। इसी दौरान वे आगामी लोक सभा चुनाव के लिए प्रदेश की 28 लोक सभा सीटों के लिए पार्टी के उम्मीद वारों को चयन तथा चुनावी रण नीति के संबंध में भी चर्चा करेंगे। वे राज्य में गठबंधन सर कार में चल रही राजनीतिक गति विधियों, घटक दलों के बीच की खींचतान की भी जान कारी देंगे।

जातीय समीकरण के हिसाब से दावेदारी
बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के महापौर तथा उपमहापौर के लिए नेता जातीय समीरणों के हिसाब से दावेदारी कर रहे हैं। दोनों ही पदों के लिए वीरशैव लिंगायत तथा वोक्कलिगा समुदाय के नेता लॉबिंग में जुटे हैं। अखिल भारतीय वीरशैव महासभा के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शामनूरु शिवशंकरप्पा ने महापौर पद के लिए लिंगायत समु दाय की पार्षद जी. मल्लिकार्जुन को उम्मीद वार बनाने की मांग की है।


उधर वोक्कलिगा समु दाय के कई संगठन भी महापौर पद के लिए वोक्कलिगा समु दाय की महिला पार्षद का चयन करने के लिए कांग्रेस पर दबाव बना रहे हैं। शुक्रवार को समु दाय के नेता पी.वी. देवराज ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस बार महापौर का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आर क्षित होने के कारण इस पद के लिए शांतिनगर वार्ड की वोक्कलिगा समुदाय की पार्षद सौम्या शिवकुमार को उम्मीद वार बनाया जाना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो