scriptअपना हृदय सर्वश्रेष्ठ तीर्थ-साध्वी भव्यगुणाश्री | Your heart is the best pilgrimage - Sadhvi Bhavyagunashree | Patrika News
बैंगलोर

अपना हृदय सर्वश्रेष्ठ तीर्थ-साध्वी भव्यगुणाश्री

धर्मसभा

बैंगलोरSep 28, 2021 / 07:45 am

Yogesh Sharma

अपना हृदय सर्वश्रेष्ठ तीर्थ-साध्वी भव्यगुणाश्री

अपना हृदय सर्वश्रेष्ठ तीर्थ-साध्वी भव्यगुणाश्री

बेंगलूरु. मुनिसुव्रत स्वामी जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ केंटोनमेंट में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री व साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि तीर्थो में तीर्थों में सर्वश्रेष्ठ तीर्थ है, आपका अपना हृदय है। यह जितना दया-धर्म और निर्मल निष्पाप होगा। हमारे सारे तीर्थ उतने ही आपके पास होंगे। कर्नूल संघ के सदस्य सोमवार को साध्वीवृन्द के दर्शन वंदन करने पहुंचे। अतिथियों का मुनिसुव्रत स्वामी जैन श्वताम्बर मूर्तिपूजक संघ ने स्वागत अभिनन्दन किया। दिलीप कुमार बागरेचा का स्वागत इंदरचंद बोहरा, मोहनलाल बोहरा, राजमल गुलेच्छा, नरेंद्र कुमार बोहरा, निर्मल कुमार बोहरा व गौतमचंद लूणिया ने किया। चंदाबाई बागरेचा, मंजुबाई बाबूलाल, सपना बागरेचा, मानसी बागरेचा, होसपेट से उगमबाई भंवरलाल नाहर, प्रेमलता, पारसमल, शैलेश कुमार नाहर, महावीर, दर्शन का स्वागत अभिनन्दन ललिता बाई बोहरा, कमलाबाई बोहरा ने किया।
समय अमूल्य है, नहीं गंवाना चाहिए
बेंगलूरु. अक्कीपेट जैन स्थानक में विराजित साध्वी मयंकमणि ने सोमवार को प्रवचन में कहा कि समय अमूल्य है। भगवान महावीर ने अपने प्रधान शिष्य गौतम स्वामी को संबोधित करते हुए जनसाधारण को यह उपदेश दिया कि समय मात्र का भी प्रमाद नहीं करना चाहिए। बीता हुआ समय वापस नहीं आता। जो समय व्यर्थ में बीत गया उसका पश्चाताप नहीं करते हुए बचे हुए समय का हम किस प्रकार सदुपयोग कर सकते हैं। उस पर चिंतन करना चाहिए। अनंत-अनंत पुण्यवानी से प्राप्त इस दुर्लभ मनुष्य भव को सार्थक बनाने के लिए हमें प्रति क्षण प्रति समय मन के भावों को शुद्ध रखते हुए कषायों से दूर रहना चाहिए। संचालन मंडल के सहमंत्री हितेश कांकलिया ने किया।

Home / Bangalore / अपना हृदय सर्वश्रेष्ठ तीर्थ-साध्वी भव्यगुणाश्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो