scriptमादक पदार्थ बेचता युवक गिरफ्तार | Youth arrested for selling drugs | Patrika News
बैंगलोर

मादक पदार्थ बेचता युवक गिरफ्तार

केन्द्रीय अपराध जांच शाखा (सीसीबी) अधिकारियों ने मादक पदार्थ बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

बैंगलोरJul 17, 2019 / 09:08 pm

Surendra Rajpurohit

bangalore news

मादक पदार्थ बेचता युवक गिरफ्तार

बेंगलूरु. केन्द्रीय अपराध जांच शाखा (सीसीबी) अधिकारियों ने मादक पदार्थ बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस को एक मुख्बिर से सूचना मिली कि बी.टी.एम. लेआउट के न्यू गुरुप्पनपाल्या में एक युवक मादक पदार्थ बेचने का प्रयास कर रहा है।
पुलिस ने न्यू गुरुप्पनपाल्या के पहले क्रास स्थित एक निवास पर छापा मार कर फिरोश पाशा (२८) को गिरफ्तार किया। उसकी सूचना पर ५० हजार रुपए का गांजा, नकद राशि और एक मोबाइल फोन जब्त किया। पुलिस के अनुसार फिरोज पाशा मोबाइल पर ग्राहकों से संपर्क कर उन्हेंं गांजा और अन्य मादक पदार्थो की आपूर्ति करता था। इसके लिए उसने अपना नेटवर्क बना रखा था जिसमें कई युवकों को शामिल कर रखा था और उन्हेंं कमीशन देता था।
फिरोज पाशा ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा और असम से रेलगाडिय़ों के जरिए गांजा लाकर बेंगलूरु में बेचा करता था। आरोपी के खिलाफ सुद्दगुन्टेपाल्या थाने में मामला दर्ज किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो