scriptबांसवाड़ा में कवि सम्मेलन : दशहरा मेले में सजेगी कवियों की महफिल, बहेगी कविताओं की सरिता, उमड़ेंगे काव्यप्रेमी श्रौता | All India Kavi Sammelan organized at Dussehra fair in Banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में कवि सम्मेलन : दशहरा मेले में सजेगी कवियों की महफिल, बहेगी कविताओं की सरिता, उमड़ेंगे काव्यप्रेमी श्रौता

Akhil Bhartiya Kavi Sammelan In Banswara : ख्यातनाम रचनाकार करेंगे काव्यपाठ, रात 8 बजे से बांसवाड़ा पत्रिका के फेसबुक पेज पर भी देख पाएंगे लाइव प्रसारण

बांसवाड़ाOct 12, 2019 / 03:03 pm

Varun Bhatt

बांसवाड़ा में कवि सम्मेलन : दशहरा मेले में सजेगी कवियों की महफिल, बहेगी कविताओं की सरिता, उमड़ेंगे काव्यप्रेमी श्रौता

बांसवाड़ा में कवि सम्मेलन : दशहरा मेले में सजेगी कवियों की महफिल, बहेगी कविताओं की सरिता, उमड़ेंगे काव्यप्रेमी श्रौता

बांसवाड़ा. शहर के कुशलबाग मैदान में चल रहे दशहरा मेले में शनिवार को काव्य रचनाओं की सरिता बहेगी। जिसमें गौते लगाने के लिए बड़ी संख्या में काव्यप्रेमी शामिल होंगे। दशहरा मेले में प्रतिवर्ष अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है जिसे सुनने के लिए हजारों की संख्या में काव्यप्रेमी लोग जिलेभर से कुशलबाग मैदान में आते हैं और रात से लेकर तडक़े तक रचनाकारों को सुनने के लिए डटे रहते है। नगर परिषद की ओर से शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रात 8 बजे से शुरू होगा जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। स्थानीय कवि जलज जानी और ब्रजमोहन तुफान के संयोजन में यहां लखनऊ से कविता तिवारी, शाजापुर से दिनेश देसी घी, लखनऊ से प्रख्यात मिश्रा, इटावा से राम भदावर, सतना से अशोक सुंदरानी, मंदसौर से मुन्ना बैटरी, नेपाल से लक्ष्मण नेपाली और कोटा से मारुति नंदन सहित कई ख्यातनाम कवि काव्य पाठ करेंगे। गौरतलब है कि आयोजन में मशहूर कवयित्री अनामिका अंबर भी शामिल होने वाली थी लेकिन एनवक्त पर स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वह नहीं आएंगी। लेकिन उनकी भरपाई करने और श्रौताओं को बांधे रखने के लिए विख्यात गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना को बुलाया गया है वहीं सूरत से सोनल जैन भी काव्य पाठ कर लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

Home / Banswara / बांसवाड़ा में कवि सम्मेलन : दशहरा मेले में सजेगी कवियों की महफिल, बहेगी कविताओं की सरिता, उमड़ेंगे काव्यप्रेमी श्रौता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो