scriptबांसवाड़ा के युवा आलोक रंजन होंगे डूंगरपुर के नए कलक्टर, सीएम के संयुक्त सचिव अंतरसिंह नेहरा संभालेंगे बांसवाड़ा की कमान | Antar Singh Nehra New Collector Of Banswara, Aalok Ranjan In Dungarpur | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा के युवा आलोक रंजन होंगे डूंगरपुर के नए कलक्टर, सीएम के संयुक्त सचिव अंतरसिंह नेहरा संभालेंगे बांसवाड़ा की कमान

– Banswara Collector, Dungarpur Collector News
– नौ माह में कलक्टर आशीष गुप्ता का तबादला- अंतरसिंह नेहरा को बांसवाड़ा और आलोक रंजन को डूंगरपुर की कमान

बांसवाड़ाSep 23, 2019 / 11:43 am

Varun Bhatt

बांसवाड़ा के युवा आलोक रंजन होंगे डूंगरपुर के नए कलक्टर, सीएम के संयुक्त सचिव अंतरसिंह नेहरा संभालेंगे बांसवाड़ा की कमान

बांसवाड़ा के युवा आलोक रंजन होंगे डूंगरपुर के नए कलक्टर, सीएम के संयुक्त सचिव अंतरसिंह नेहरा संभालेंगे बांसवाड़ा की कमान

बांसवाड़ा. प्रदेश सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। अंतरसिंह नेहरा बांसवाड़ा के नए कलक्टर होंगे। बांसवाड़ा के वर्तमान कलक्टर आशीष गुप्ता को जयपुर में पब्लिक सर्विसेज एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव जन अभियोग निराकरण विभाग में निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। गुप्ता जिले में करीब नौ माह कलक्टर रहे। उन्होंने गत 26 दिसम्बर को पदभार संभाला था। नए कलक्टर नेहरा वर्तमान में मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत हैं। मूलत: झुंझुनूं के निवासी और 14 जनवरी 1964 को जन्मे नेहरा बीई सिविल इंजीनियरिंग भी किए हुए हैं। इससे पहले वे लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग गु्रप-2 में भी संयुक्त सचिव पद पर कार्य कर चुके हैं।
बांसवाड़ा अंजुमन चुनाव में 18 वोट से शोएब बने सदर, जनरल सेक्रेटरी के दूसरे खास ओहदे पर बुजुर्ग पड़े भारी

बांसवाड़ा के आलोक डूंगरपुर कलक्टर
इधर, बांसवाड़ा निवासी आलोक रंजन को डूंगरपुर कलक्टर के पद पर पदस्थापित किया है। वे इससे पहले जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर थे। इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग कर चुके रंजन माहीबांध स्थल और नूतन स्कूल में अध्ययन के बाद कोटा गए और वहां इंजीनियरिंग की। दो वर्ष तक सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की सेवाएं देने के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी की और तीसरे प्रयास में सफलता अर्जित की। उनके पिता का नाम रमेश बृजवासी एवं माता का नाम विमलेश है।

Home / Banswara / बांसवाड़ा के युवा आलोक रंजन होंगे डूंगरपुर के नए कलक्टर, सीएम के संयुक्त सचिव अंतरसिंह नेहरा संभालेंगे बांसवाड़ा की कमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो