scriptbanswara : गैस रिसाव के बाद अचानक भभका सिलेंडर, ईसरवाला में मची अफरातफरी | Banswara: A sudden fire broke out in a cylinder in Isarwala | Patrika News
बांसवाड़ा

banswara : गैस रिसाव के बाद अचानक भभका सिलेंडर, ईसरवाला में मची अफरातफरी

बांसवाड़ा जिले में उदयपुर मार्ग से सटी मोरड़ी ग्राम पंचायत के ईसरवाला गांव में शुक्रवार को एक घर में घरेलू गैस सिलेण्डर अचानक भभक गया। इससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद बड़ी मुश्किलों से सिलेण्डर को बाहर फेंका गया।

बांसवाड़ाSep 14, 2019 / 10:39 am

deendayal sharma

banswara : गैस रिसाव के बाद अचानक भभका सिलेंडर, ईसरवाला में मची अफरातफरी

banswara : गैस रिसाव के बाद अचानक भभका सिलेंडर, ईसरवाला में मची अफरातफरी

बांसवाड़ा. जिले में उदयपुर मार्ग से सटी मोरड़ी ग्राम पंचायत के ईसरवाला गांव में शुक्रवार को एक घर में घरेलू गैस सिलेण्डर अचानक भभक गया। इससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद बड़ी मुश्किलों से सिलेण्डर को बाहर फेंका गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सिलेण्डर काफी देर तक वह भभकता रहा। यह देख लोगों में भी दहशत फैल गई और वे अपने घरों में घुस गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गैस सिलेण्डर भभकने की घटना गांव के नारायण के घर पर हुई। नारायण के रसोईघर में सिलेण्डर से गैस रिसाव हो रहा था।
banswara : कुशलगढ़ इलाके की हिरन नदी में पानी के तेज बहाव में युवक बहा, रात तक नहीं लगा सुराग

इससे बेखबर परिवार का कोई सदस्य खाना बनाने के लिए पहुंचा, तो माचिस सुलगाते ही अचानक सिलेण्डर ने आग पकड़ ली। आनन फानन में जब परिजनों को कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने सिलेण्डर घर से बाहर फेंक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि काफी देर तक सिलेंडर सडक़ पर जलता रहा। बाद में मिट्टी-रेत डालकर आग पर काबू पाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो