scriptकांग्रेस पदाधिकारियों अाैर कलक्टर में तनातनी, कांग्रसी नेता ने DM काे दी धमकी | banswara congress protest | Patrika News
बांसवाड़ा

कांग्रेस पदाधिकारियों अाैर कलक्टर में तनातनी, कांग्रसी नेता ने DM काे दी धमकी

www.patrika.com/rajasthan-news/

बांसवाड़ाAug 02, 2018 / 08:28 am

santosh

congress protest

कांग्रेस पदाधिकारियों अाैर कलक्टर में तनातनी, भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया

बांसवाड़ा। शहर में टूटी सडक़ों, चरमराई सफाई व्यवस्था एवं बढ़ते अपराधों सहित अन्य समस्याओं से खफा युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर परिषद, जिला- पुलिस प्रशासन, विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की एवं पुतला दहन किया।
विरोध प्रदर्शन के बाद कलक्टर को ज्ञापन देने के दौरान तनातनी की स्थिति भी बनी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांदमल जैन सहित पदाधिकारियों ने कलक्टर भगवती प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाए।

काफी देर तक कलक्टर कक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलने से माहौल भी गरमा गया। जिलाध्यक्ष ने कलक्टर से कहा कि ये रवैया ठीक नही है, हमारा भी राज आएगा। तब देखेंगे। इस पर कलक्टर ने कहा कि हां आने दो तब देखेंगे। बाद में जैसे-तैसे मामला शांत हुआ।
यूं चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैन सहित पदाधिकारियों का कहना था कि एक दिन पूर्व कलेक्ट्री में हुई बैठक में कलक्टर ने भाजपा के पदाधिकारियों को बिठाया जबकि यह नियमों से उलट है। पदाधिकारियों ने कलक्टर पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप तक लगाया।
कलक्टर कक्ष में प्रवेश से लेकर चर्चा तक तनातनी की स्थिति पर जब कलक्टर ने जानकारी रखी तो जिलाध्यक्ष ने यहां तक कह दिया कि हम सच्ची बात कर रहे है, आप इतना गर्म न हो जाए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ये कोई तरीका नही है।
जब हमारी सत्ता आएगी तब हम भी देख लेंगे। ज्ञापन देने के दौरान नगरपरिषद भर्ती में अनियमितता पर पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन गरीबों की हत्या कर रहा है एवं अफसर मजे कर रहे है।
बिना दस्तावेज जांच के नौकरी देने एवं फिर हटाने पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि नियुक्ति से पहले ही यह सब हो जाना चाहिए था, लेकिन मिलीभगत में सब खेल खेला गया। लिस्ट में भाजपा के मण्डल पदाधिकारी से लेकर मंत्री तक के चहेतों को शामिल करने का आरोप भी लगाया। साथ ही जो इसमें लिप्त है, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जिले में बढ़ते अपराधों पर पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस-प्रशासन आखें मुंदे बैठा हुआ है। यदि प्रशासन ने तय कर लिया हो कि चोरी-चेन स्नेचिंग सहित अन्य अपराधों का तय आंकड़ा पार होने पर ही कार्रवाई की जाएगी तो पहले बता दे। पुलिस महज भाजगेड़े करने में ही लगी हुई है। जनता परेशान हो रही है।
यह कहा कलक्टर ने
कांग्रेस पदाधिकारी धक्का देकर भीतर तक आ गए। यह कोई तरीका नही है। ज्ञापन देने के लिए प्रतिनिधि मण्डल को बुलाया था। साथ ही ज्ञापन देने के दौरान भी सही तरीके से बात नही रखी। जो आरोप लगाए है उनमें भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के बैठक में शामिल होने जैसी कोई बात नही है। वे विधायक के साथ आए थे। हमारे यहां आने वाले हर व्यक्ति को हम बिठाते है। वही नगरपरिषद भर्ती मामले की जांच चल रही हैं।
भगवती प्रसाद, कलक्टर बांसवाड़ा

Home / Banswara / कांग्रेस पदाधिकारियों अाैर कलक्टर में तनातनी, कांग्रसी नेता ने DM काे दी धमकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो