scriptबांसवाड़ा : चूल्हा जलाते समय केरोसिन का पीपा हाथ से छूटा, महिला झुलसी, अस्पातल पहुंचने से पहले मौत | Banswara: Kerosene keg left by hand while burning stove, woman scorche | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : चूल्हा जलाते समय केरोसिन का पीपा हाथ से छूटा, महिला झुलसी, अस्पातल पहुंचने से पहले मौत

अरथूना थाना क्षेत्र के रैयाना गांव की घटना, पानी गर्म करने के लिए जला रही थी चूल्हा
 

बांसवाड़ाApr 08, 2020 / 02:19 am

Ashish vajpayee

बांसवाड़ा : चूल्हा जलाते समय केरोसिन का पीपा हाथ से छूटा, महिला झुलसी, अस्पातल पहुंचने से पहले मौत

बांसवाड़ा : चूल्हा जलाते समय केरोसिन का पीपा हाथ से छूटा, महिला झुलसी, अस्पातल पहुंचने से पहले मौत

जौलाना. अरथूना थाना क्षेत्र के रैयाना गांव में मंगलवार सुबह एक महिला आग की चपेट में आ गई। अधिक झुलसने के कारण अस्पातल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
हादसे को लेकर परिजनों ने बताया कि सुबह तकरीबन नौ बजे मृतक महिला लता देवी (55) पत्नी सुखलाल दर्जी घर की छत पर पानी गर्म करने के लिए गई थी। चूल्हा अच्छे से न जलने के कारण उसने केरोसीन डाला इस दौरान हाथ से केरोसीन का पीपा छूट गया और आग भड़क गई। इससे आग उसके कपड़ों में लग गई। आग तेज होने के कारण महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की चीख सुनकर परिजन छत की ओर दौड़े लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन झुलसी महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार महिला का कुछ समय से अस्वस्थ्य थी। वो मानसिक और शारीरिक रूप से भी कमजोर थी। महिला की मौत के बाद पीहर पक्ष सरेड़ी बडी को इस घटना की इश्रला देने पर रैयाना गांव पहुंचे। पीहर व ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस से किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : चूल्हा जलाते समय केरोसिन का पीपा हाथ से छूटा, महिला झुलसी, अस्पातल पहुंचने से पहले मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो