scriptबांसवाड़ा : मुख्य डाकघर चौराहे का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू, गोविंद गुरु जनजाति यूनिवर्सिटी ने लिया गोद | Banswara main post office intersection will be beautified | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : मुख्य डाकघर चौराहे का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू, गोविंद गुरु जनजाति यूनिवर्सिटी ने लिया गोद

Govind Guru Tribal University, City Council Banswara : सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे करीब 10 लाख रुपए

बांसवाड़ाJun 27, 2020 / 04:44 pm

Varun Bhatt

बांसवाड़ा : मुख्य डाकघर चौराहे का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू, गोविंद गुरु जनजाति यूनिवर्सिटी ने लिया गोद

बांसवाड़ा : मुख्य डाकघर चौराहे का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू, गोविंद गुरु जनजाति यूनिवर्सिटी ने लिया गोद

बांसवाड़ा. जिला मुख्यालय पर नया बस स्टैंड के समीप स्थित मुख्य डाकघर चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस चौराहे को गोविंद गुरु राजकीय जनजाति विश्वविद्यालय ने गोद लिया है। शुक्रवार से यहां काम शुरू हो गया है। सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि शहर के विभिन्न चौराहों को गोद देकर सौंदर्यीकरण करने के लिए किए निर्णय के अनुसार मुख्य डाकघर चौराहे को कुलपति प्रो. कैलाश सोड़ाणी की सहमति के बाद जीजीटीयू ने गोद लेकर यहां काम शुरू कर दिया है। इस पर करीब 10 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। पहले दिन चौराहे पर लगी रैलिंग को हटाया गया। वहीं यहां लगी हाईमास्ट लाइट को भी हटाया जा रहा है। जिसे सौंदर्यीकरण के बाद फिर से लगाया जाएगा।
बांसवाड़ा : कुवैत से लौटा गढ़ी क्षेत्र का युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों के लिए सेंपल

विश्वविद्यालय का लगेगा लोगो
विवि से जुड़े अभियंता नीरज मेहता ने बताया कि वर्तमान में चौराहा बड़ा है। इसके चारों और वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। सुगम आवाजाही के लिए इसे कुछ छोटा किया जाएगा। बेस निर्माण के साथ ही यहां चारों और हेज व रैलिंग लगाई जाएगी। सडक़ के किनारे पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे, ताकि चौड़ाई बढ़ सके। चौराहे से सटे डिवायडरों को भी नया व आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। रात्रि में चौराहा खूबसूरत दिखे इसके लिए रंगबिरंगी लाइट्स लगाई जाएगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बीच मे विश्वविद्यालय का लोगो लगाया जाएगा।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : मुख्य डाकघर चौराहे का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू, गोविंद गुरु जनजाति यूनिवर्सिटी ने लिया गोद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो