scriptबांसवाड़ा : दो दिन की कड़ी ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, ढोल-कुण्डी की धुन पर थिरके गेरिये | Banswara police played Holi | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : दो दिन की कड़ी ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, ढोल-कुण्डी की धुन पर थिरके गेरिये

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाMar 22, 2019 / 05:06 pm

deendayal sharma

banswara

बांसवाड़ा : पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, पुलिस लाइन में ढोल-कुण्डी की धुन पर थिरके गेरिये

पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, ढोल-कुण्डी की धुन पर थिरके गेरिये

बांसवाड़ा. होली के त्योहार पर दो दिन की कड़ी ड्यूटी के बाद शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने होली खेली। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम सहित जिलेभर के पुलिस अधिकारी और जवान इसमें सम्मिलित हुए और डीजे पर जमकर नाचे। पुलिस अधीक्षक ने भी कुछ देर महिला पुलिसकर्मियों के साथ नृत्य का आनंद लिया। यहां परम्परागत गेर नृत्य का भी आयोजन हुआ।
खूब नजर आया उत्साह
गुरुवार को धूलेंडी का उत्साह बच्चों और युवाओं में सर्वाधिक दिखाई दिया। डीजे और फिल्मी गीतों पर युवाओं के दल झूमते-नाचते नजर आए तो बच्चे पानी में रंग घोलकर पिचकारियों से एक-दूसरे को रंगते रहे। महिलाओं और युवतियों ने घर और पड़ोस की महिलाओं के साथ होली खेली। पैलेस रोड पर चौबीसा ब्राह्मण समाज की ओर से दोपहर तक सामूहिक रूप से होली खेली। वहीं कई लोगों ने घरों में ढोल, बाजे की धुन पर होली के गीत गाए।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : दो दिन की कड़ी ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, ढोल-कुण्डी की धुन पर थिरके गेरिये

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो