script#राजस्थानकारण : शक्ति केंद्र संयोंजकों से साझा की बूथ रचना, उदयपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक में आने के निर्देश | Booth composition shared with power center connector | Patrika News
बांसवाड़ा

#राजस्थानकारण : शक्ति केंद्र संयोंजकों से साझा की बूथ रचना, उदयपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक में आने के निर्देश

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाSep 10, 2018 / 02:34 pm

Ashish vajpayee

banswara

#राजस्थानकारण : शक्ति केंद्र संयोंजकों से साझा की बूथ रचना, उदयपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक में आने के निर्देश

बांसवाड़ा. भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र बांसवाड़ा के अधीन आने वाले मंडल पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक रविवार दोपहर में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी ने की। मुख्य अतिथि विधानसभा विस्तारक गटूलाल डिंडोर रहे। विशिष्ट आतिथि जिला मंत्री देवीसिंह मईड़ा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार, नगर मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, छोटी सरवन अध्यक्ष नारायण मईड़ा, आबापुरा महामंत्री सत्यनारायण मीणा, सुखलाल कलाल, जिला परिषद सदस्य किशोरीलाल मईड़ा रहे।
जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी ने 18 सितम्बर को उदयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ शक्ति केन्द्र संयोजकों की बैठक में अनिवार्य रूप से समय पर उपस्थित होने को लेकर निर्देश दिए। विधानसभा विस्तारक गटूलाल डिंडोर ने शक्ति केंद्र संयोजकों से बूथ रचना को लेकर 23 बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ स्तर के कार्यकर्ता से सीधा संवाद करने आ रहे हैं। इसलिए सभी जानकारियों और सूचनाओं के साथ उदयपुर में उपस्थित हों। बैठक में धीरजमल गणावा, गजेंद्र दावोड़, रावजी भाई, पवन पटेल, नारायण निनामा, जीवणा भाई, लालसिंह मईडा, भरत बारोड़, लालूराम, रणछोड़ सोलंकी, छगनलालजी उपस्थित रहे। संचालन अनिल पटेल ने किया। आभार रणछोड़ पाटीदार ने व्यक्त किया।
‘राष्ट्रहित की राजनीति समय की आवश्यकता’
बांसवाड़ा. भाजपा ओबीसी मोर्चा घाटोल विधानसभा स्तरीय सम्मेलन बस्सी आड़ा गांव में हुआ। मुख्य अतिथि घाटोल विधायक नवनीतलाल निनामा, अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल, विशिष्ट अतिथि सांसद मानशंकर निनामा, प्रधान हरेन्द्र निनामा, जिला महामंत्री पूंजीलाल गायरी, यदुनाथ सिंह, कन्हैयालाल वर्मा, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल नायक व राजेंद्र प्रसाद पंचाल आदि रहे। सम्मेलन में अतिथियों ने केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएं। आज जातिवाद व वंशवाद की राजनीति को खत्म कर राष्ट्रवाद के हित की राजनीति करना समय की आवश्यकता बन गया है।
ओबीसी मोर्चा प्रवक्ता राजेश भावसार ने बताया कि सम्मेलन के दौरान ओबीसी के 27 समाजों के प्रतिनिधियों का उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री कांतिलाल कलाल, मंडल अध्यक्ष विजय पंचाल, मानजी, उदयलाल सरपंच,अमृतलाल आदि रहे। भोजन प्रभारी के रूप में विक्रमसिंह व भंवरसिंह ने सेवाएं दी। संचालन जिला मंत्री मुकेश पाटीदार ने किया। आभार कांतिलाल सुथार ने व्यक्त किया। इस दौरान बांसवाड़ा विधानसभा प्रभारी कांतिलाल कलाल ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे घंटालेश्वर महादेव मंदिर निचला घंटाला में मोर्चा का बांसवाड़ा विधानसभा सम्मेलन होगा।

Home / Banswara / #राजस्थानकारण : शक्ति केंद्र संयोंजकों से साझा की बूथ रचना, उदयपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक में आने के निर्देश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो