scriptक्रिसमस : यीशू मेरे परमेश्वर, जीवन आनंद से भर दो… | Christmas: Jesus my God, fill life with joy... | Patrika News
बांसवाड़ा

क्रिसमस : यीशू मेरे परमेश्वर, जीवन आनंद से भर दो…

क्रिसमस डे: उत्साह से मनाया ईसा मसीह का जन्मोत्सव, गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं, सजाई झांकियां

बांसवाड़ाDec 26, 2021 / 02:20 am

Ashish vajpayee

क्रिसमस : यीशू मेरे परमेश्वर, जीवन आनंद से भर दो...

Christmas : Jesus my God, fill life with joy…

बांसवाड़ा. रंग-बिरंग रोशनी, सितारों और फर्रियों से लकदक गिरिजाघर, दमकता क्रिसमस ट्री, प्रभु की आराधना व प्रार्थना करते श्रद्धालु और प्रभु यीशू के जन्मोत्सव की झांकियां और परस्पर बधाइयां देते मसीही समाजजन।
यह नजारा अंचल में क्रिसमस डे पर शनिवार को दिखाई दिया। गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं की गई। चरनी और प्रभु यीशू के जन्मोत्सव की आकर्षक झांकियां सजाई। शहर के मिशन कंपाउंड स्थित शरणस्थान चर्च में सुबह से चहल-पहल रही। सुबह दस बजे पास्टर अजय डामोर व पास्टर डिक्सन ने विश्ेाष प्रार्थना की। पवित्र बाइबिल से प्रभु यीशू के जन्मदिन का वृत्तांत और संदेश पढ़े। इसमें कहा कि कि प्रभु यीशू पूर्ण परमेश्वर हैं। उन्होंने देह धारण कर संसार के पापों के लिए अपना बलिदान दिया। उनका जन्म अद्भुत था। प्रभु हमारा उद्धार करने आए हैं। साथ ही यीशू जन्मोत्सव के गीत गाए। कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रार्थना की। समाजजनों ने असहाय व निर्धनों की सहायता के लिए सहयोग भी दिया।
बच्चों में उत्साह
क्रिसमस पर्व पर नौनिहालों में खासा उत्साह नजर आया। नव परिधानों में रंग-बिरंगे गुब्बारे और खिलौने लिए बच्चे चर्च परिसर में एक-दूसरे के साथ ही बड़े-बुजुर्गों को भी बधाइयां दे रहे थे। बच्चों को उपहार भी दिए गए। इससे पहले शुक्रवार मध्यरात्रि में भी चर्च में विशेष प्रार्थनाएं की गई। दोपहर में खेलकूद और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाजजनों में उत्साह बना रहा। वहीं, जिले में इसाई समाजजनों की ओर से क्रिसमस पर्व के तहत विविध आयोजन किए जाएंगे। पर्व के तहत जिले के चर्च में प्रार्थना की गई। समाजजनों ने एक-दूसरे का बधाई भी दी।

Home / Banswara / क्रिसमस : यीशू मेरे परमेश्वर, जीवन आनंद से भर दो…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो