scriptBanswara Election 2018 : फर्जी वोटिंग को लेकर टांडा मंगला में हंगामा, एक घंटे तक थमा मतदान, गमनिया हमीरा गांव में पथराव | Controversies over polling booth have trouble in voting | Patrika News
बांसवाड़ा

Banswara Election 2018 : फर्जी वोटिंग को लेकर टांडा मंगला में हंगामा, एक घंटे तक थमा मतदान, गमनिया हमीरा गांव में पथराव

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाDec 08, 2018 / 01:27 pm

chetan Shekhar dwivedi

banswara

Banswara Election 2018 : फर्जी वोटिंग को लेकर टांडा मंगला में हंगामा, एक घंटे तक थमा मतदान, गमनिया हमीरा गांव में पथराव

बांसवाड़ा. सज्जनगढ़. सज्जनगढ़ थाना इलाके के टांडा मंगला पोलिंग बूथ पर शुक्रवार को फर्जी मतदान के आरोपों के चलते दो पक्षों के मध्य विवाद की स्थिति खड़ी हो गई। इसके चलते करीब एक घंटे तक मतदान थमा रहा। बाद में पुलिस बल पहुंचा तब विवाद शांत हुआ और मतदान फिर से शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टांडा मंगला पोलिंग बूथ पर दोपहर करीब तीन बजे एक पक्ष ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पोलिंग पार्टियों से की। इसके बाद इस शिकायत पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर दोनों पक्षों में हल्की कहासुनी हुई और दोनों पक्ष आमने सामने हो गए । माहौल खराब हुआ तो कुछ लोग पोलिंग बूथ तक पहुंच गए। सूचना उच्चाधिकारियों और थाने तक पहुंची। इसके बाद पुलिस और सज्जनगढ़ एसडीएम मौके पर पहुंचे और लोगों में समझाइश की। इस बीच कुछ देर के लिए मतदान भी रुका रहा। बाद में मामला शांत हुआ।
rajasthan election 2018 : बांसवाड़ा जिले में 82.18 फीसदी मतदाताओं ने ईवीएम में कैद की 34 उम्मीदवारों की किस्मत, अब 11 दिसम्बर का इंतजार

गमनिया हमीरा गांव में दो पक्षों में पथराव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष घायल
बांसवाड़ा. (गांगड़तलाई). जिले में शुक्रवार को लोकतंत्र के उत्सव में शाम तक शांतिपूर्ण मतदान होने के बाद सल्लोपाट थाना क्षेत्र के गमनिया हमीरा गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढऩे पर दोनों पक्षों की ओर से किए गए पथराव में एक घायल हो गया, जिसे गांगड़तलाई में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच होना सामने आया हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया हैं। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता ने थाने में 8 जनों के खिलाफ रिपोर्ट दी हैं। जिसके बाद अनुसंधान शुरू कर दिया है। साथ एहतियात के तौर पर पुलिस जाप्ता गांव में तैनात कर दिया है। रिपोर्ट में आरोप है कि भाजपा मण्डल अध्यक्ष लालजी सहित अन्य ने कांग्रेस कार्यकर्ता पंकज पुत्र सोमा सहित उसकी पत्नी व मां के साथ घर पहुंचकर मारपीट की। बाद में वो फरार हो गया। इस वारदात के बाद पंकज, सोमा सहित गांव के कुछ लोग भाजपा मण्डल अध्यक्ष लालजी के घर पहुंचे। यहां विवाद बढ़ा एवं दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। पथराव में भाजपा मण्डल अध्यक्ष लालजी घायल हो गए। जिनका उपचार महात्मा गांधी अस्पताल में चल रहा है। एसपी ने बताया कि भाजपा मण्डल अध्यक्ष की ओर से मामले में अब तक कोई रिपोर्ट नही दी गई हैं। इधर, मण्डल अध्यक्ष का आरोप है कि मतदान के बाद घर बैठा हुआ था, इसके बाद कुछ लोग एक राय होकर आए व हमला कर फरार हो गए।

Home / Banswara / Banswara Election 2018 : फर्जी वोटिंग को लेकर टांडा मंगला में हंगामा, एक घंटे तक थमा मतदान, गमनिया हमीरा गांव में पथराव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो