scriptबांसवाड़ा : ढाबे पर कुक का काम करने वाले बुजुर्ग का शव मिला, जहर की पुडिय़ा से आत्महत्या के संकेत | Dead body found of elderly man working at dhaba in banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : ढाबे पर कुक का काम करने वाले बुजुर्ग का शव मिला, जहर की पुडिय़ा से आत्महत्या के संकेत

Banswara Crime News, Dead Body Found In Banswara : रिश्तेदारों का पता नहीं चलने से शाम तक नहीं हो पाया पोस्टमार्टम

बांसवाड़ाMay 26, 2020 / 04:20 pm

mradul Kumar purohit

बांसवाड़ा : ढाबे पर कुक का काम करने वाले बुजुर्ग का शव मिला, जहर की पुडिय़ा से आत्महत्या के संकेत

बांसवाड़ा : ढाबे पर कुक का काम करने वाले बुजुर्ग का शव मिला, जहर की पुडिय़ा से आत्महत्या के संकेत


बांसवाड़ा. शहर में घाटोल रोड पर माही डेम तिराहे के पास सोमवार सुबह एक वृद्ध का शव मिला। एक रेस्टोरेंट पर कुक का काम कर रहे वृद्ध की लाश के पास कीटनाशी की पुडिय़ा मिली। पुलिस का मानना है कि शराब के नशे के आदी वृद्ध ने जहर खाकर खुदकुशी की है। मामले की जानकारी सुबह साढ़े नौ बजे कोतवाली पुलिस को मिली। इस पर हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी एएसआई गोविंदसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। यहां प्रगति पेट्रोल पंप के पास करीब साठ वर्षीय वृद्ध की लाश पड़ी मिली। शिनाख्त के प्रयास पर पता चला कि शव प्रताप सर्किल के पास रेस्टोरेंट पर बतौर कुक कार्यरत सुनील पुत्र मूलचंद सोनी का है। वह मुस्लिम कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। वृद्ध का कोई रिश्तेदार नहीं है। उसके बारे में सूचना पर पहुंचे ढाबे के साथी ललित पुत्र वालजी प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि साल भर से उसके साथ काम कर रहा सुनील शराब के नशे का आदी था। लॉकडाउन में ढाबा बंद रहने से अक्सर वह नशे में इधर-उधर घूमता रहता था। शव मिलने की सूचना पर वह पेट्रोल पंप के पास देखने आया और पहचाना। पास ही सुनील ने उल्टी की हुई थी, वहीं सल्फॉस का पाउस खुला पड़ा था। बदबू से अंदाजा हुआ कि उसने नशे में यही कीटनाशी खा लिया, जिससे मौत हो गई। इस पर पुलिस ने मौका कार्रवाई कर शव एमजी अस्पताल भिजवाया। मृतक का कोई परिजन शाम तक नहीं मिलने से पोसटमार्टम संभव नहीं हुआ।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : ढाबे पर कुक का काम करने वाले बुजुर्ग का शव मिला, जहर की पुडिय़ा से आत्महत्या के संकेत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो