scriptVideo : बांसवाड़ा में हो रहा स्वर्ग सा आभास : खुशगवार मौसम का उठाया लुत्फ, पिकनिक स्थलों पर उमड़े लोग | feeling like paradise in Banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

Video : बांसवाड़ा में हो रहा स्वर्ग सा आभास : खुशगवार मौसम का उठाया लुत्फ, पिकनिक स्थलों पर उमड़े लोग

www.patrika.com/rajasthan-news

बांसवाड़ाJul 23, 2018 / 04:32 pm

Ashish vajpayee

banswara

Video : बांसवाड़ा में हो रहा स्वर्ग सा आभास : खुशगवार मौसम का उठाया लुत्फ, पिकनिक स्थलों पर उमड़े लोग

बांसवाड़ा. जिले में बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। रविवार को आसमान में बादलों का डेरा रहा। इससे मौसम खुशगवार बना रहा। इधर, जिले में बीते 24 घंटों में करीब दो इंच बारिश शेरगढ़ में दर्ज की गई। बांसवाड़ा में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिन में कुछ समय के अंतराल में फुहारें गिरीं। बादलों की मौजूदगी से हुए खुशगवार मौसम का लोगों ने भी पिकनिक स्थलों पर पहुंचकर लुत्फ उठाया। शहर के समीप कागदी पिकअप वियर, कडेलिया फॉल, चाचाकोटा आदि पर्यटन स्थलों पर सुबह से लोग परिवार सहित पहुंचना शुरू हो गए। लोगों ने यहां झरने में नहाने का लुत्फ उठाया और घंटों तक बहते पानी में ही बैठकर रविवारीय अवकाश का आनंद लिया। इधर, कलक्ट्री स्थित नियंत्रण कक्ष के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे समाप्त 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश शेरगढ़ में 45 मिमी दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त सल्लोपाट में 38, सज्जनगढ़ में 28, बागीदौरा में 12, लोहारिया में 7, घाटोल में छह, भूंगड़ा में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई।
महामण्डल विधान में 32 महाअध्र्यों से पूजन
परतापुर. दिगंबर जैन समाज एवं महिला मण्डल आंजना के तत्वावधान में सिद्वचक्र महामण्डल विधान में रविवार को विविध अनुष्ठान हुए। समाज अध्यक्ष धनपाल शाह ने बताया कि तीसरे दिन रविवार को पं.कोमलचन्द्र के निर्देशन में सौधर्म इन्द्र प्रमोद शाह, विनोद शाह,प्रकाश शाह,बदामीलाल शाह, सुभाषचन्द्र शाह एवं राजेश शाह ने 32 महाअध्र्य चढ़ाकर पूजन किया। सुबह भगवान का अभिषेक चेतनलाल थावरचंद एवं विनोद मोतीलाल ने किया। महिला मण्डल उपाध्यक्ष अश्मिका शाह ने बताया कि इस आठ दिवसीय विधान में रोजाना इन्द्र बनाकर पूजन का लाभ दिया जा रहा है। अध्यक्ष ने स्वागत किया। इसी तरह डडूका दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में दशाहूमड जैन समाज, जैन युवा समिति एवं प्रभावना महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में सिद्धचक्र महामण्डल विधान कार्यक्रम के दूसरे दिन सौधर्म इन्द्र अंकित जैन, इन्द्र कान्तिलाल नानूलाल, वीरेन्द्र, सुमतिलाल, पन्नालाल, राजेश, ने भगवान का अभिषेक किया । उर्मिला, समीक्षा एवं कल्पना दीदी के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजा अर्चना हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो