scriptबांसवाड़ा में देर शाम गणेश प्रतिमा लेकर घर जा रहे युवकों पर मंडराई मौत, खतरनाक बाइक भिडंत में गणपति की मूर्ति भी चकनाचूर | Four youths injured in bike collision | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में देर शाम गणेश प्रतिमा लेकर घर जा रहे युवकों पर मंडराई मौत, खतरनाक बाइक भिडंत में गणपति की मूर्ति भी चकनाचूर

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाSep 14, 2018 / 12:59 pm

Ashish vajpayee

banswara

बांसवाड़ा में देर शाम गणेश प्रतिमा लेकर घर जा रहे युवकों पर मंडराई मौत, खतरनाक बाइक भिडंत में गणपति की मूर्ति भी चकनाचूर

बांसवाउ़ा. दाहोद रोड़ पर बाहुबली कॉलोनी तिराहे के पास गुरुवार देर रात बाइक भिंडत में चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से एमजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सभी घायल बांसवाड़ा शहर के रहने वाले हैं। इनमें से दो जने गणपति प्रतिमा लेकर घर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार बाइक सवार खान्दू कॉलोनी निवासी रौनक उर्फ शानू पुत्र राजेश तथा भवानपुरा निवासी राकेश पुत्र बदामीलाल ने दाहोद राड पर गणपति की प्रतिमा ली और वापस घर की ओर लौट रहे थे। तभी सामने से बाइक पर बाबा बस्ती निवासी रमेश पुत्र सोहन व लखन पुत्र गटु से भिडं़त हो गई। बाइक भिड़ंत में चारों घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और प्रतिमा भी टूट गई। मौके पर बड़ी संख्या में जमा हो गए।
विवाहिता से छेड़छाड़ और मारपीट
बांसवाड़ा. घर में घुसकर विवाहिता से मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में गढ़ी थाना पुलिस ने गुरुवार को ग्यारह आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इलाके के एक गांव की विवाहिता ने सागेता निवासी प्रकाश पुत्र भेमा डिण्डोर सहित ग्यारह जनों के खिलाफ घर में घुसकर विवाहिता से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना पांच सितंबर की है। सज्जनगढ़ थाना खोरनाखूंटा निवासी कविता पत्नी नानजी परमार ने उसी गांव के कालू पुत्र जैमा डामोर सहित पन्द्रह जनों के खिलाफ रिपोर्ट में 25 अगस्त को घर में घुसकर मारपीट और तोडफ़ोड करने और घास में आग लगा देने ़ का आरोप लगाया है। आनंदपुरी थाना में जालमपुरा निवासी पवन पुत्र रतन डामोर ने उसी गांव के नानू पुत्र हमीरा सहित छह जनों के खिलाफ गाली गलौच और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
रास्ता रोककर मारपीट
रास्ता रोककर मारपीट के आरोप में दानपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पाली जिले के मकनपुर निवासी फूलाराम पुत्र सदना राईका ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। वारदात बुधवार रात करीब आठ बजे की है। दानपुर थाना पुलिस ने रास्ते जाते रोककर मारपीट के आरोप में छह जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। खोरापाड़ा फेफर निवासी प्रकाश पुत्र हालू कटारा ने उसी गांव के सूरजमल व अन्य के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। वारदात ग्यारह सितंबर की है।

Home / Banswara / बांसवाड़ा में देर शाम गणेश प्रतिमा लेकर घर जा रहे युवकों पर मंडराई मौत, खतरनाक बाइक भिडंत में गणपति की मूर्ति भी चकनाचूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो