scriptअंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : विज्ञान मेले में बेटियों ने दिखाया हुनर, वैदिक गणित से लेकर खेती की तकनीक को देखकर हर कोई रह गया दंग | Girls presented models at Science Fair in Banswara | Patrika News

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : विज्ञान मेले में बेटियों ने दिखाया हुनर, वैदिक गणित से लेकर खेती की तकनीक को देखकर हर कोई रह गया दंग

locationबांसवाड़ाPublished: Oct 11, 2019 12:46:58 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

International Girl’s Day, Science Fair In Banswara : विज्ञान के विविध प्रयोगों के समागम से बालिका शक्ति का प्रदर्शन, कराया जमीन से नभ का दर्शन

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : विज्ञान मेले में बेटियों ने दिखाया हुनर, वैदिक गणित से लेकर खेती की तकनीक को देखकर हर कोई रह गया दंग

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : विज्ञान मेले में बेटियों ने दिखाया हुनर, वैदिक गणित से लेकर खेती की तकनीक को देखकर हर कोई रह गया दंग

बांसवाड़ा. शक्ति की उपासना पर्व के ठीक बाद बालिका शक्ति दिवस यानी अंतर राष्ट्रीय बालिका दिवस शुक्रवार को मनाया जा रहा है। राज्य सरकार ने इस दिन को मनाने के लिए हर स्कूल को आदेश दिया है। वहीं बालिका शक्ति दिवस के एक दिन पहले जिला स्तरीय विज्ञान मेले में करीब 50 बालिकाओं ने हिस्सा लेकर अपनी बालिका शक्ति की झलक दिखाई। आयोजक गायत्री स्वर्णकार बताती है कि बालिकाओं में हुनर है, आगे बढऩे की ललक है, बस उन्हें समय पर प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।
वैदिक गणित से नापी तिथियां और ऊंचाई : – गनोड़ा विद्यालय की छात्रा निखार भट़्ट ने वैदिक गणित से तिथियां निकालना और भवनों की ऊंचाई नापने की कला का प्रदर्शन किया। निखार ने बताया कि मात्र 1 से 10 तक अंकों पर ही गणित टिकी है और इसी गणित का उपयोग कर हम किसी भी वर्ष की तिथि निकाल सकते हैं। बस इसके लिए अभ्यास की आवश्यकता है। साथ ही भवनों की ऊंचाई का वैदिक सूत्र बताया।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : विज्ञान मेले में बेटियों ने दिखाया हुनर, वैदिक गणित से लेकर खेती की तकनीक को देखकर हर कोई रह गया दंग
फायर अलार्म से बचा सकते हैं आग से : – चंद्रपोल गेट स्कूल की छात्रा आकांक्षा शर्मा ने फायर अलार्म का मॉडल बनाकर बताया कि फायर अलार्म लगाकर आग से बचा जा सकता है। इस सिस्टम के तहत जब कभी आग की आहट महसूस होती है तो फायर अलार्म बज उठता है और इससे तत्काल ही सुरक्षा की जा सकती है। शर्मा का कहना था कि बहुत ही कम खर्च पर इसे तैयार कर घर, खेत आदि में लगाया जा सकता है।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : विज्ञान मेले में बेटियों ने दिखाया हुनर, वैदिक गणित से लेकर खेती की तकनीक को देखकर हर कोई रह गया दंग
पवन चक्की से पूरी हो सकती है बिजली : – राबाउमावि बड़ोदिया की छात्रा छाया गोस्वामी और साक्षी नाई ने पवन ऊर्जा का मॉडल प्रदर्शित किया। छात्रा ने बताया कि पवन ऊर्जा भविष्य में बिजली का विकल्प है और इसी से ही घर रोशन होंगे। ऐसे में सरकारों को चाहिए कि अभी से ही पवन ऊर्जा की सोच को विकसित कर इस दिशा में कदम बढ़ाए। मध्यप्रदेश जैसे राज्य में इस सोच पर काम भी हो रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : विज्ञान मेले में बेटियों ने दिखाया हुनर, वैदिक गणित से लेकर खेती की तकनीक को देखकर हर कोई रह गया दंग
तकनीकी से जोड़ें खेती : – महात्मा गांधी विद्यालय खांदू कॉलोनी की छात्रा रिमझिम शर्मा ने जल संरक्षण और उच्च तकनीकी से खेती का मॉडल दिखाया। मॉडल के माध्यम से खेती को तकनीकी से जोडऩे की बात कहीं। इसके फायदे भी गिनाए। इस दौरान प्रधानाचार्य झांतला व विज्ञान विशेषज्ञ अनंत जोशी का कहना है कि विज्ञान सोच का विषय है, हम जैसा सोचेंगे और उसके अनुसार ही करेंगे तो निश्चित ही हमारी सोच वैज्ञानिक होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो