scriptअगले वर्ष 11 छुट्टियों पर शनि-रवि का ‘ग्रहण’, 15 अगस्त के दिन ही आएगा राखी का त्योहार | holidays in year 2019 in rajasthan | Patrika News
बांसवाड़ा

अगले वर्ष 11 छुट्टियों पर शनि-रवि का ‘ग्रहण’, 15 अगस्त के दिन ही आएगा राखी का त्योहार

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाNov 03, 2018 / 02:21 pm

Varun Bhatt

banswara

अगले वर्ष 11 छुट्टियों पर शनि-रवि का ‘ग्रहण’, 15 अगस्त के दिन ही आएगा राखी का त्योहार

अगले वर्ष 11 छुट्टियों पर शनि-रवि का ‘ग्रहण’, 15 अगस्त के दिन ही आएगा राखी का त्योहार
बांसवाड़ा. राज्य सरकार की ओर से 2019 की छुट्टियों का कैलेण्डर जारी कर दिया गया है। इसमें 11 अवकाशों पर ‘शनि’ और ‘रवि’ का ग्रहण लगेगा। सरकार ने 29 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं, लेकिन इनमें 11 दिन कर्मचारियों को अतिरिक्त अवकाश नहीं मिल सकेगा। हालांकि चार ऐसे अवसर भी हैं, जिनमें एक सार्वजनिक अवकाश सहित तीन दिन लगातार अवकाश रहेगा। वहीं सर्वाधिक 6 अवकाश अक्टूबर में आएंगे। फरवरी और जुलाई में एक भी सार्वजनिक अवकाश नहीं है। स्वतंत्रता दिवस के दिन ही राखी का त्योहार भी है। कैलेण्डर के अनुसार चार मार्च को महाशिवरात्रि, 12 अगस्त को इदुलजुहा और 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश है। ये तीनों त्योहार सोमवार को हैं। इसके पीछे शनिवार और रविवार को अवकाश रहता है। इसी तरह 19 अप्रेल शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश है। इसके आगे दो दिन सार्वजनिक अवकाश हैं।
ये घोषित किए अवकाश
गुरु गोविन्द सिंह जयंती 13 जनवरी रविवार, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी शनिवार, महाशिवरात्रि 4 मार्च सोमवार, होलिका दहन 20 मार्च बुधवार, धुलेण्डी 21 मार्च गुरुवार, चेटीचंड 6 अप्रेल शनिवार, रामनवमी 13 अप्रेल शनिवार, अंबेडकर जयंती 14 अप्रेल रविवार, महावीर जयंती 17 अप्रेल बुधवार, गुड फ्राइडे 19 अप्रेल शुक्रवार, परशुराम जयंती 7 मई मंगलवार, इदुलफितर (चांद से) 5 जून बुधवार, महाराणा प्रताप जयंती 6 जून गुरुवार, इदुल जुहा 12 अगस्त सोमवार, रक्षाबंधन 15 अगस्त गुरुवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त गुरुवार, जन्माष्टमी 24 अगस्त शनिवार, रामदेव जयंती 8 सितम्बर रविवार, मोहर्रम (चांद से) 10 सितम्बर मंगलवार, नवरात्र स्थापना 29 सितम्बर रविवार, गांधी जयंती 2 अक्टूबर बुधवार, दुगार्ïष्टमी 6 अक्टूबर रविवार, विजयदशमी 8 अक्टूबर मंगलवार, दिवाली 27 अक्टूबर रविवार, गोवर्धन पूजा 28 अक्टूबर सोमवार, भैया दूज 29 अक्टूबर मंगलवार, बरावफात 10 नवम्बर रविवार, गुरुनानक जयंती 12 नवम्बर मंगलवार, क्रिसमस डे 25 दिसम्बर बुधवार।
कलक्टर घोषित कर सकेंगे तीन अवकाश
जिला कलक्टर संबंधित जिलों के मेले, त्योहार आदि को ध्यान में रखते हुए दो सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकेंगे, वहीं अनुसूचित क्षेत्र के जिला कलक्टर एक अतिरिक्त अवकाश घोषित कर सकेंगे। मुस्लिम समुदाय के अवकाश चांद दिखने पर निर्भर रहेंगे।

Home / Banswara / अगले वर्ष 11 छुट्टियों पर शनि-रवि का ‘ग्रहण’, 15 अगस्त के दिन ही आएगा राखी का त्योहार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो