scriptबांसवाड़ा : बच्चों ने धरा राधा-कृष्ण का वेश, शिक्षण संस्थाओं में मनाई जन्माष्टमी | Janmashtami Celebrated in teaching institutions | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : बच्चों ने धरा राधा-कृष्ण का वेश, शिक्षण संस्थाओं में मनाई जन्माष्टमी

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाSep 05, 2018 / 02:43 pm

Ashish vajpayee

banswara

बांसवाड़ा : बच्चों ने धरा राधा-कृष्ण का वेश, शिक्षण संस्थाओं में मनाई जन्माष्टमी

बांसवाड़ा. जिले की शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। किड्जी प्री स्कूल में भगवान श्री कृष्ण की आरती की गई। तत्पश्चात नन्हे कान्हों ने दही हांडी फोड़ी। नन्हे बच्चों ने कृष्ण और राधा का वेश धरा। साथ ही राधा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम रेहा दोसी, रेयांश लड्ढा रहे। जाग्रव शाह तितिक्षा पाठक द्वितीय और वीरा देवनानी तृतीय रही। मुख्य आकर्षण नृसिंह अवतार तितिक्षा पाठक रही। संस्था निदेशक डा. राजेश वासनिया, संस्था प्रधान निक्की, दर्शना जोशी, पूर्वा चौबीसा, निशा खेड़ा, हिमानी परमार आदि उपस्थित थे। राबामावि नवागांव में संस्था प्रधान रेखा रोत के मुख्य आतिथ्य, सीमा चतुर्वेदी की अध्यक्षता व दीप्ति कटारा के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। रोहिणी पंड्या, अनिता श्रीवास्तव, सुभद्रा भावसार आदि ने कृष्ण, राधा व मीरा पर भजन प्रस्तुत किए। रंजना पटेल, नैना पंड्या, सरोज निनामा, सोनाली चरपोटा, वनिता श्रीमाल, मोनिका मीणा आदि ने सहयोग किया। संचालन अंजना आचार्य ने किया। आभार अरुणा राठौड़ ने व्यक्त किया। टायनी टॉट्स उमावि में कल्याणी के मुख्य आतिथ्य और आरके अय्यर के विशिष्ट आतिथ्य में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। अध्यक्षता रत्ना अय्यर ने की। अतिथियों ने भगवान कृष्ण की लालीओं आदि के बारे में जानकारी दी। कविता राजकुमार व खुश्बू के संयोजन में नन्हें बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धरा। उमावि के विद्यार्थियों ने मटकी फोड़ी। नीलम उपाध्याय, विजयप्रसाद व्यास, हरीश हरियाणी, संध्या भावसार, अंजना शाह, जयदीप भट्ट आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन पंकज दीक्षित ने किया। देवस्थान विभाग की ओर से प्रत्यक्ष प्रभार के मंदिरों में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। भोजपालिया स्थित वि_ालराय मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव में भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया व मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। प्रबन्धक अमरसिंह चौहान ने बताया कि इस मौके पर बच्चों की राधा-कृष्ण प्रतियोगिता हुई व पारितोषिक दिया गया इस अवसर पर पं. पुरुषोत्तम, यशवन्त भावसार आदि उपस्थित थे। राउप्रावि कालिका माता में संस्था प्रधान विमला वैष्णव की अध्यक्षता में समारोह हुआ। मुख्य अतिथि अशोक वैष्णव थे। बच्चों ने कृष्ण से जीवनी से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अतिथि वैष्णव ने गो माता एवं कृष्ण की लीलाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता हुई व पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में अनिल व्यास व किरीट ने भी विचार व्यक्त किए। राजकीय आदर्श उमावि, बस्सीआड़ा में जन्माष्टमी पर्व संस्थाप्रधान जमनालाल खराड़ी, कांतिलाल सुथार, कुलदीप चौबीसा, देवीलाल भोई, भरतलाल चौबीसा के आतिथ्य में मनाया गया। अतिथियों ने बालकों में संस्कार पूरित करने और भगवान कृष्ण के अवतार लेने के संबंध में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साह से मटकी फोड़ी। संचालन शिक्षक गणेशलाल ने किया।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : बच्चों ने धरा राधा-कृष्ण का वेश, शिक्षण संस्थाओं में मनाई जन्माष्टमी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो