scriptराजस्थान में करणी सेना ने सरकार को फिर दी चेतावनी, रोडवेज कार्मिकों की मांगों का किया समर्थन | Karani Sena supported roadways personnel | Patrika News
बांसवाड़ा

राजस्थान में करणी सेना ने सरकार को फिर दी चेतावनी, रोडवेज कार्मिकों की मांगों का किया समर्थन

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाSep 29, 2018 / 02:10 pm

Varun Bhatt

banswara

राजस्थान में करणी सेना ने सरकार को फिर दी चेतावनी, रोडवेज कार्मिकों की मांगों का किया समर्थन

राजस्थान में करणी सेना ने सरकार को फिर दी चेतावनी, रोडवेज कार्मिकों की मांगों का किया समर्थन
बांसवाड़ा. रोडवेज कार्मिकों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। श्रीराजपूत करणी सेना ने हड़ताल का समर्थन किया। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को रोडवेज कार्मिकों की जायज मांगों पर वार्तालाप कर हड़ताल समाप्त करानी चाहिए। यदि सरकार जल्द इस मामले में सकारात्मक कदम नहीं उठाती है तो सेना समर्थन के साथ आंदोलन को तेज करेगा। इधर, हड़ताल के 12वें दिन राजस्थान रोडवेज संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इसके साथ ही जनता दल के चंद्रशेखर यादव सहित विभिन्न संगठनों के भंवरसिंह सलादिया ने भी संबोधित किया।
एलएचवी और एएनएम ने भी बजाया आंदोलन का बिगुल
बांसवाड़ा. चिकित्सा महकमे के अधीन कार्यरत एलएचवी और एएनएम ने भी सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। शुक्रवार को एलएचवी, एएनएम ने अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चिकित्सा मंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत एलएचवी, एएनएम उपाध्याय पार्क में एकत्र हुई। यहां वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के दौर में महिला कैडर होने के बाद भी एलएचवी, एएनएम की समस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
यह हैं प्रमुख मांगें
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को लेवल दस व महिला स्वास्थ्य दर्शिका को लेवल 11 में रखा जाए। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को एलएचवी व एलएचवी को बीएचएस पद पर पदोन्नति दी जाए। जून में निकाली भर्ती में पदों में बढ़ोतरी की जाए। भर्ती की काउंसलिंग कर जल्द नियुक्ति दी जाए। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का नर्स द्वितीय गे्रड में प्रमोशन किया जाए। वेतन कटौती, सातवें वेतनमान व एरियर की समस्याओं का समाधान किया जाए। उप स्वास्थ्य केंद्रों का समय एक पारी तथा डे्रस कोड हल्का गुलाबी रंग का किया जाए।

Home / Banswara / राजस्थान में करणी सेना ने सरकार को फिर दी चेतावनी, रोडवेज कार्मिकों की मांगों का किया समर्थन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो