scriptबांसवाड़ा : क्षत्रिय समाज ने प्रतिभाओं को नवाजा, सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को बताया आवश्यक | Kshatriya Samaj awarded the talent | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : क्षत्रिय समाज ने प्रतिभाओं को नवाजा, सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को बताया आवश्यक

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाSep 17, 2018 / 12:59 pm

Varun Bhatt

banswara

बांसवाड़ा : क्षत्रिय समाज ने प्रतिभाओं को नवाजा, सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को बताया आवश्यक

बांसवाड़ा. वागड़ क्षत्रिय महासभा की ओर से रविवार को स्व. हरिदेव जोशी रंगमंच सभागार में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रणधीरसिंह भीण्डर रहे। अध्यक्षता महासभा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह आनंदपुरी ने की। विशिष्ट अतिथि कृष्णपालसिंह टामटिया, पृथ्वीसिंह मोटागांव, प्रतापभानुसिंह खांदू, भंवरसिंह सलाडिय़ा, नृपजीतसिंह सुरपुर आदि रहे। समारोह में संबोधित करते हुए रणधीरसिंह भीण्डर ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा की महत्ता सर्वविदित है और शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने राजनीति में समाज की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज को समय की रफ्तार के साथ आगे बढऩा है तो सामूहिक प्रयास करने होंगे।
साथ ही सर्व समाज से भी समन्वय स्थापित कर अपनी भूमिका निभाएं। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह सहित अन्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, महिला शिक्षा को बढ़ावा देने, समाज की प्रतिभाओं को समय-समय पर प्रोत्साहित करने और कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों, नवनियुक्त शिक्षकों, राजकीय सेवा में चयनित समाजजनों, सेवानिवृत्त हुए राज्यकर्मियों का सम्मान किया गया। संचालन वीरभद्रसिंह ने किया। आभार नागेंद्रसिंह नाहरपुरा ने किया। समारोह में विभिन्न गांवों से आए समाज के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित हुईं।
शिक्षक संघ सियाराम की बैठक
बांसवाड़ा. राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के पदाधिकारियों की रविवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय नूतन द्वितीय में हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सियाराम शर्मा ने की। मुख्य अतिथि सावित्री शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि बृजेश शर्मा रहे। ललित आर पाटीदार, अशोक शर्मा, दिनेश भट्ट, वीरेन्द्र चौधरी, अनिल व्यास आदि ने भी बैठक में जिला शाखा संगठन की मजबूती पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष सतीश जोशी व जिला मंत्री अशोक निनामा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष ने संगठनात्मक गतिविधियों, शिक्षा में नवाचार, शिक्षकों की समस्याओं तथा जिला शाखा के चुनाव नियमानुसार कराने आदि पर चर्चा की। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता लोकेश पटेल ने किया। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : क्षत्रिय समाज ने प्रतिभाओं को नवाजा, सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को बताया आवश्यक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो