scriptबांसवाड़ा : कुशलगढ़ नगर पालिका ने मारी बाजी, स्वच्छता सर्वेक्षण में मिला जिले में प्रथम स्थान | Kushalgarh Municipality First in District | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : कुशलगढ़ नगर पालिका ने मारी बाजी, स्वच्छता सर्वेक्षण में मिला जिले में प्रथम स्थान

राज्य में 89 वीं रैंक

बांसवाड़ाJun 27, 2018 / 01:03 pm

Ashish vajpayee

banswara

बांसवाड़ा : कुशलगढ़ नगर पालिका ने मारी बाजी, स्वच्छता सर्वेक्षण में मिला जिले में प्रथम स्थान

बांसवाड़ा : कुशलगढ़ नगर पालिका ने मारी बाजी, स्वच्छता सर्वेक्षण में मिला जिले में प्रथम स्थान

बांसवाड़ा. कुशलगढ़. नगर पालिका कुशलगढ़ ने स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं राज्य स्तर पर एक लाख से कम जनसंख्या वाली 162 परिषद व पालिकाओं में 89 वीं रैंक हासिल की है जबकि बांसवाडा़ नगर परिषद को 142 वां स्थान मिला। इसके साथ वेस्ट जोन जिसमें 5 प्रदेश की 875 पालिकाएं व परिषद शामिल है में जहां कुशलगढ़ ने 610 वीं रैंक हासिल की। एक लाख से कम जनसंख्या वाले निकायों में कुशलगढ़ नगर पालिका ने 610 वीं रैंक में 4 हजार में से 1752 अंक प्राप्त किए। नगर पालिका को अच्छी रैंक दिलाने में नागरिकों का भी सहयोग रहा। इसके चलते नागरिकों के फीडबेक में नगर पालिका को 1400 में सें 983 अंक मिले। वहीं जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर की टीमों के सर्वे में 1200 में से 694 अंक मिले हैं। इधर सर्विस प्रदान करने में नगरपालिका पिछड़ गई। जिसमें 1400 में से मात्र 73 अंक मिले। इसमें मुख्य रूप से कचरा प्रबधंन में फीसड्डी रही।
जन सहयोग ने पहुंचाया मुकाम तक
नगरपालिका अध्यक्ष रेखा जोशी ने बताया कि पहली बार नगर पालिका को स्वच्छता सर्वे में लिया गया था। इस प्रथम प्रयास में ही पालिका ने सकारात्मक भूमिका निभाते हुए प्रतिदिन साफ -सफाई नियमित डोर टू डोर कचरा संग्रह, डस्टबिन लगाना आदि में श्रेष्ठ कार्य हुआ। स्वच्छता से जुड़़े कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी सहयोग किया। जोशी ने बताया कि कचरे से खाद बनाना और पृथककरण करने की कमी रही। खाद बनाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। कचरा प्रबधंन में गीला व सूखा कचरा अलग अलग एकत्रित कर खाद बनाने में पीछे रहे। 34 सफ ाई कर्मचारी व 5 वाहन है जो प्रतिदिन घरों से कचरा संग्रह करते है। हर माह वार्डो में विशेष सफाई अभियान के साथ सुबह शाम व रात में सफ ाई अभियान चलाए गए। जिसमें कर्मचारियों ने भरपूर मेहनत की।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : कुशलगढ़ नगर पालिका ने मारी बाजी, स्वच्छता सर्वेक्षण में मिला जिले में प्रथम स्थान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो